Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home समाज प0दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व...

प0दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा

200

मनीष दीक्षित

लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 11 फरवरी को एकात्ममानववाद के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पण्डित दीनदयाल जी को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में कल सुबह पण्डित दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका चारबाग पहुंचकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।

जबकि सायं 5 बजे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बालू अड्डे तिराहे पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगें और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी करेंगे।श्री शुक्ल ने बताया कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कल 11 फरवरी को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला, मण्डल व बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।