Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home राजनीति राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता को मिली नई अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता को मिली नई अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी

23
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता को मिली नई अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता को मिली नई अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी

प्रमोद तिवारी को देश के वैश्विक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अहम संसदीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओम बिरला द्वारा गठित 64 देशों के साथ भारत के संबंधों को सुदृढ़ करने वाले संसदीय मैत्री समूह में उनका चयन किया गया है। नई भूमिका में वे विभिन्न देशों की संसदों के साथ प्रत्यक्ष और नियमित संवाद को आगे बढ़ाने के साथ पारंपरिक राजनय को भी मजबूती देंगे।

लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी को देश के वैश्विक सम्बन्धों को मजबूत बनाने में अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर एक और नई अहम संसदीय जिम्मेदारी मिली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित किए गए चौसठ राष्ट्रों के भारत के साथ वैश्विक सम्बन्धों को धार देने के लिए वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी का भी चयन किया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत प्रमोद तिवारी इस संसदीय मैत्री समूह के जरिए देश की संसद के विश्व की विभिन्न संसदों के साथ प्रत्यक्ष और नियमित संवाद बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी इन देशों के साथ पारंपरिक राजनय व संसदीय स्तर पर भी मजबूत सम्बन्ध स्थापित करने में देश की ओर से सार्थक भूमिका निभायेंगे।

सांसद प्रमोद तिवारी को इस गठित संसदीय मैत्री समूह में दस अन्य सांसदो के साथ भारत.मैक्सिको ग्रुप का लीडर बनाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का सांसद होते हुए भी प्रमोद तिवारी के संसदीय अनुभवए वरिष्ठताए संसदीय मर्मज्ञताए तार्किक क्षमता को देखते हुए मैक्सिको के साथ भारत के मधुर रिश्ते और प्रगाढ़ बनाने की जिम्मेदारी सौपी है। सांसद प्रमोद तिवारी संसदीय समूह के नेता के तौर पर मैक्सिको समेत दुनिया के चौसठ राष्ट्रों में भी अपने समकक्षीय से सीधे संवाद के लिए अधिकृत हुए हैं।

वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी यूपी विधानसभा में कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता के तौर पर विधानसभा की ओर से कॉमन वेल्थ राष्ट्रों का दौरा करने की भी उपलब्धि रखते हैं। प्रमोद तिवारी के राजनीति तथा राजनय के क्षेत्र में बेहतर संवाद शैली भी उनके संसदीय नेतृत्व क्षमता को बयां किया करती है। गौरतलब है कि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता के तौर पर सांसद प्रमोद तिवारी कई राष्ट्रो के संसदीय दल के भारत दौरे मे देश का प्रतिनिधित्व भी प्रायः किया करते हैं। सांसद प्रमोद तिवारी के गु्रप लीडर के चयन की जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति में दी है।