Wednesday, March 25, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ-अखिलेश यादव

120
भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ-अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ-अखिलेश यादव
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये अखिलेश यादव ने कहा है कि अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति का डंका पीटने वाली भाजपा अपराधियों को संरक्षण देने और अपने विरोध की हर आवाज को दबाने के लिए उनका उत्पीड़न करने का काम पूरी ईमानदारी से कर रही है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ है, असहिष्णुता और नफरत को खुली छूट मिली हुई है और भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। सत्ता के नशे में भाजपा मर्यादा के सभी मूल्य भुला चुकी है। भाजपा सरकार में इसके ही पदाधिकारियों और नेताओं द्वारा खुले आम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अश्लीलता की हद पार करते हुए उनके वीडियों वायरल हुए है। भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्य की वीडियों क्लिपें निहायत शर्मनाक है। कोई भाजपा नेता सेक्स रैकेट चलाता मिलता है तो कोई सरेराह दुष्कर्म में लिप्त मिल रहा है। भाजपा में भूमाफिया खुलेआम गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा के कई प्रवक्ता भाषा और संस्कार की मर्यादा को धूल धूसरित करते हुए विपक्षी प्रवक्ताओं को अपमानित कर रहे हैं, उन पर कोई रोक नहीं लगती है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ-अखिलेश यादव

पत्रकार अगर सरकारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करते हैं तो उनके खिलाफ झूठे केस लगाकर बुरी तरह उत्पीड़ित किया जाता है। अभी पीलीभीत में एक पत्रकार ने निर्माण कार्य में घटिया ईंट लगाने की खबर छापी तो पत्रकार के खिलाफ ही रंगदारी वसूलने की झूठी रिपोर्ट लिखवा दी गई। पत्रकार ने उत्पीड़न से दुःखी होकर जब पत्नी के साथ कैमरे के सामने लाइव वीडियों में जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की, तब जाकर शासन-प्रशासन हरकत में आया। यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कई पत्रकारों को इसी तरह परेशान किया गया है। अगर भ्रष्टाचार इसी हद तक बढ़ गया है कि लोगों को जहर खाना पड़ रहा है तो फिर आजादी के अमृतकाल का ढोंग क्यों..?

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में सरेआम अवैध कांड हो रहे है इसके पीछे भाजपा नेताओं एवं प्रशासनिक अमले की सांठगांठ और मिली भगत होती है। नदियों की छाती चीरकर रेत निकाली जा रही है। पहाड़ काटे जा रहे है। सड़के बनने के साथ ही उखड़ने लगती है। बांदा में जल जीवन मिशन के तहत एक करोड़ रूपए की लागत से बनी पानी की टंकी टेस्टिंग में फेल। कई जिलों में टंकिया फट गई। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में यमुना नदी में अवैध खनन के चलते गड्ढे बन जाने से नहाने गई एक परिवार की 6 लड़कियां डूब गईं। खनन अब उद्योग नहीं भाजपा सरकार में लूट का धंधा बन गया है।

सत्ता संरक्षित स्वजातीय गुंडे अराजकता फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गाजीपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ एक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता के परिवार को धमकाया। भाजपा के पूर्व विधायक को वर्तमान विधायक के पुत्र ने घर से उठवा लेने की धमकी दी। अखिलेश यादव ने कहा कि ये कौन से संस्कार हैं जो सामने आ रहे हैं। दरअसल यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है जिसे भाजपा धर्म और राष्ट्रवाद के दावों के बीच छुपाती है जबकि भाजपाइयों का असली चरित्र ही भ्रष्टाचारी है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हुआ-अखिलेश यादव