Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या दबंगों ने विधवा की जमीन पर किया अवैध कब्जा

दबंगों ने विधवा की जमीन पर किया अवैध कब्जा

177

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव

अयोध्या/भेलसर। दबंगों ने विधवा की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।पीड़ित की सुनवाई कोतवाली में न होने पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने एसडीएम से फरियाद की है।रूदौली कोतवाल की ग्राम जलीलपुर की निवासिनी पूनम बेवा विनोद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत किया है कि पति की मृत्यु होने के बाद वह अपने घर ग्राम जलीलपुर में रह रही थी उसके दो बच्चे भी हैं।लगभग 3 माह पहले अपने घर मे ताला लगा कर वह अपने मायके आजमगढ़ अपनी मां को देखने गई थी।इसी बीच गांव के राम करन पुत्र सुकई,बरसाना पत्नी बहादुर,बहादुर पुत्र रामकरन ने मेरे घर का दरवाजा तोड़कर सारा सामान उठा ले गए और पूरा मकान गिरा कर समतल कर दिया।प्राथिनी को जब मालूम हुआ तो घर आकर इसकी शिकायत जब कोतवाली रूदौली पर 18 अगस्त को की।शिकायत के बाद भी आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है जिस से विपक्षी जनों के हौसले काफी बुलंद हैं वह काफी बदमाश और सरहंग किस्म के व्यक्ति हैं एलानिया तौर पर कहते हैं कि हम कब्जा नहीं हटाएंगे।विपक्षी जनो के परिवार में काफी सदस्य हैं जो लड़ाई झगड़ा करके प्रार्थिनी को जान से मार देने की प्लानिंग किया करते हैं।शिकायत पर एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने पुलिस को जांच कर कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।