सी.एम.एस. छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल।


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के तीन मेधावी छात्रों निमित त्रिपाठी, आर्यमा शुक्ला एवं कृशिता सोनी ने इण्टरनेशनल साइन्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह ओलम्पियाड सिल्वर जोन फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस साइन्स ओलम्पियाड में भारत समेत कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके फलस्वरूप सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button