अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में  सी.एम.एस. छात्रा ने जीते 3 गोल्ड मेडल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की कक्षा-9 की छात्रा अनुश्री जालान ने बेल्जियम में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन गोल्ड मेडल व एक ब्रांज मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। अनुश्री ने बेल्जियम में आयोजित इण्टरनेशनल इन्टेज्रो रेफलेक्स शूटिंग कप के अन्तर्गत एअर पिस्टल (जूनियर वर्ग) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की होनहार छात्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अन्तर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दुनिया भर के होनहार शूटर्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. छात्रा ने राइफल शूटिंग के तकनीकी ज्ञान के अलावा लक्ष्य साधने की क्षमता, ब्रेथ कन्ट्रोल, मूवमेन्ट कन्ट्रोल एवं ट्रिगर कन्ट्रोल क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया। अनुश्री ने दो वर्षों के कठिन परिश्रम के उपरान्त यह उपलब्धि अर्जित की है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button