Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home लाइफ स्टाइल CMS छात्र ने शिक्षा जगत में बनाया कीर्तिमान

CMS छात्र ने शिक्षा जगत में बनाया कीर्तिमान

179

CMS छात्र को उच्चशिक्षा हेतु 2,68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप, शिक्षा जगत में बनाया कीर्तिमान।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैम्पस के छात्र आमिश अहमद बेग ने उच्चशिक्षा हेतु दुनिया की सर्वाधिक प्रतिष्ठित मानी जाने वाली आईवी लीग यूनिवर्सिटी में शामिल अमेरिका के डार्टमाउथ कालेज में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। डार्टमाउथ कालेज में चार वर्षीय उच्चशिक्षाहेतु आमिश को 2,68,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप मिलेगी। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आमिश ने कहा कि यह सफलता सी.एम.एस. के हमारे शिक्षकों व सभी परिवारीजनों के सहयोग की बदौलत ही संभव हो सकी है।आमिश को डार्टमाउथ कालेज के अलावा अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी समेत विश्व के 6 विश्वविद्यालयों में दाखिले हेतु आमिश को आमन्त्रण प्राप्त हुआ है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी,कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।