Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home समाज मुख्यमंत्री ने कासगंज में पुलिस सिपाही की मृत्यु की घटना का लिया...

मुख्यमंत्री ने कासगंज में पुलिस सिपाही की मृत्यु की घटना का लिया संज्ञान

197

मुख्यमंत्री ने जनपद कासगंज में पुलिस सिपाही की मृत्यु की घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्धकठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिएराज्य सरकार अपराध और अपराधियों के प्रतिजीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही,घटना में घायल पुलिसकर्मी के समुचित उपचार के निर्देश


लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कासगंज में सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला धीमर गांव में पुलिस सिपाही की मृत्यु की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना के सम्बन्ध में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए सम्बन्धित दोषियों के विरुद्ध अविलम्ब व सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल पुलिसकर्मी के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।