Tuesday, January 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जनता दर्शन पुनः प्रारम्भ

मुख्यमंत्री जनता दर्शन पुनः प्रारम्भ

216

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सोमवार 12 जुलाई से जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा।मुख्यमंत्री प्रातः 09 बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सोमवार 12 जुलाई, 2021 से जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी प्रातः 09 बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। कोरोना संक्रमण के कारण जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन स्थगित किया गया था। संक्रमण की स्थिति में निरंतर हो रहे सुधार के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम को पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय लिया।