Wednesday, March 4, 2026
Advertisement
Home राष्ट्रीय हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मुख्यमंत्री घायल

हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मुख्यमंत्री घायल

328
हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मुख्यमंत्री घायल
हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मुख्यमंत्री घायल

मुख्यमंत्री ममता हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में हुईं घायल, कोलकाता के अस्पताल ले जाया गया, राज्यपाल ने फोन कर जाना हाल।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दोपहर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान घायल हो गईं। उन्हें बाएं कंधे, कमर और पैर में चोट पहुंची। इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के सरकारी SSKM अस्पताल ले जाया गया, जहां कई एक्सपर्ट डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं। एक डॉक्टर ने एजेंसी को बताया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही। हम MRI रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट देखने के बाद तय किया जाएगा कि ममता को भर्ती करने की जरूरत है या नहीं। लो विजिबिलिटी के कारण ममता के हेलिकॉप्टर की सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर से उतरने के दौरा उनकी कमर और पैर में चोट लग गई। वे जलपाईगुड़ी के क्रिन्टी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं।

DGCA ने हादसे पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता हेलिगो चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के EC-145 हेलिकॉप्टर पर सवार थीं। बागडोगरा में भारी बारिश और बादलों के काफी नीचे होने के कारण हेलिकॉप्टर को सेवोक डायवर्ट करना पड़ा। हेलिकॉप्टर लड़खड़ाने लगा था। इस कारण पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया। सेवोक में ​​​​सेना का हेलिकॉप्टर बेस है। वहां हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई। यह प्रिकॉशनरी लैंडिंग थी।इस घटना के बाद ममता सड़क से बागडोगरा हवाई अड्डे तक पहुंचीं और वहां से प्लेन से कोलकाता पहुंचीं। ममता पंचायत चुनाव प्रचार के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में दो दिन का दौरा पूरा कर लौट रही थीं। राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान 8 जुलाई को होगा। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने टेलिफोन कर ममता बनर्जी के हालचाल जाने।