
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के विशिष्ट पुरातन छात्रों को सम्मानित किया। इनमें प्रख्यात साहित्यकार प्रो. रामदेव शुक्ल, बीएसएफ के डीआईजी रहे व कीर्ति चक्र से सम्मानित नरेंद्र नाथ धर दूबे, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त निदेशक प्रवीण कुमार मिश्र, मुंबई में आयकर आयुक्त कृष्ण कुमार मिश्र, भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना त्रिपाठी, सुपरिचितरियल एस्टेट डेवेलपर शोभित मोहन दास और खगोल भौतिक विज्ञानी प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी शामिल हैं। इनके अलावा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित इकबाल अहमद और अन्नू गुप्ता की मंच से प्रशंसा की गई। मुख्यमंत्री ने विशिष्ट पुरातन छात्रों को सम्मानित किया
हीरक जयंती द्वार का भी शिलान्यास, विशेष स्मारिका का विमोचन, स्मृति सिक्के का लोकार्पण
हीरक जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती द्वार का शिलान्यास तथा हीरक जयंती स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिलापट्ट का अनावरण भी किया। हीरक जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों विश्वविद्यालय की 75 वर्ष की प्रगति यात्रा वर्णित करने वाली विशेष स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने 35 ग्राम के एक विशेष स्मृति सिक्के, डाक विभाग के सहयोग से निर्मित विशेष डाक टिकट और कवर का विमोचन तथा विश्वविद्यालय के सूचना, प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र की ओर से तैयार कराई गई डॉक्युमेंट्री व थीम सांग का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों डॉ.अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. कुशल नाथ तिवारी व यशवंत सिंह राठौड़ की पुस्तकों और अधिष्ठाता छात्र कल्याण की पुस्तिका संवाद का विमोचन भी हुआ। मुख्यमंत्री ने विशिष्ट पुरातन छात्रों को सम्मानित किया