केन्द्र सरकार की विदेश नीति के असफल-अखिलेश यादव

36
केन्द्र सरकार की विदेश नीति के असफल-अखिलेश यादव
केन्द्र सरकार की विदेश नीति के असफल-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार में बार-बार आतंकवादी घटनाएं क्यों हो रही है? पहलगाम में आतंकी घटना हुई, उसके पहले पुलवामा में जवानों पर हमला हुआ। पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादी कहां गायब हो गए वे कहां चले गए…? अखिलेश यादव ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम ऑपरेशन सिन्दूर में सेना की बहादुरी, साहस और पराक्रम के लिए बधाई देते है। फौज को अगर और मौका मिलता तो हो सकता वे पीओके ले लेते। केन्द्र सरकार की विदेश नीति के असफल-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की विदेश नीति के असफल रही है। भारत का दुनिया के बहुत देशों में सम्मान है लेकिन जब जरूरत पड़ी तो भारत के साथ कोई खड़ा नहीं हुआ। यह चिंता का विशय है कि कई देश हमारे साथ व्यापार कर रहे है, लेकिन जरूरत के समय खड़े क्यों नहीं हुए…? उन्होंने कहा कि चीन के साथ व्यापार हो रहा है, चीन ने क्या किया, सभी ने देखा। केन्द्र सरकार को फैसला लेना चाहिए कि अगले दस साल चीन का कोई समान भारत नहीं आने देंगे। चीन से अमीरों का सब कुछ आ रहा है। किसान को खाद की जरूरत है, लेकिन खाद के लिए जरूरी चीजें नहीं आ रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। भाजपा सरकार ने बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा को बर्बाद कर दिया।

बुन्देल खंड क्रांति मोर्चा एवं भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कई पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की

अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के समक्ष आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर बुन्देल खंड क्रांति मोर्चा एवं भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के कई पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आशा जताई है कि शामिल होने वाले साथी संविधान और आरक्षण को बचाने की लडाई में बूथ स्तर पर घर-घर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जाएंगे और अखिलेश यादव को 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनाएंगे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में रणवीर सिंह गौतम अहिरवार संस्थापक बुन्देलखंड क्रांति मोर्चा एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भीम आर्मी उ0प्र0, राम प्रकाश अहिरवार संरक्षक बुन्देलखंड क्रांति मोर्चा, कृष्ण कुमार अहिरवार कोर कमेटी सदस्य, चौधरी शरद अहिरवार बुन्देलखंड प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष हमीरपुर आजाद समाज पार्टी, रणजीत अहिरवार जिलाध्यक्ष महोबा, कुलदीप अहिरवार कोर कमेटी सदस्य, सुरेश अहिरवार, रीतेश अहिरवार, दिनेश यादव, डॉ. मोती लाल वर्मा, देवीदीन अहिरवार राष्ट्रीय महासचिव बुन्देलखंड क्रांति मोर्चा, सूरज अहिरवार जिला प्रभारी महोबा बुन्देलखंड क्रांति मोर्चा प्रमुख रहे। केन्द्र सरकार की विदेश नीति के असफल-अखिलेश यादव