दहेज प्रथा पर प्रहार व सामाजिक समता का प्रतीक है सामूहिक विवाह कार्यक्रम। सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री, नव दम्पतियों को दिया...
आत्मा के उजास में सच को देखने और अभ्युदय का नया अध्याय रचने वाले मोहनदास करमचन्द्र गांधी का...
'सीखते हुए कमाएं' योजना को मज़बूत और सार्थक बनाने की ज़रूरत है।सार्थक व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के लिए 'सीखते हुए कमाएँ' योजना को...
चन्द्र प्रभा सूद
आँखों देखी या कानों से सुनी हर बात सत्य हो, यह आवश्यक नहीं है। हम उस एक ही पक्ष को देखते और सुनते हैं, जो हमें प्रत्यक्ष दिखाई या सुनाई देता है। उसके दूसरे पहलू के विषय में जानकारी न होने के कारण हम कोई विशेष धारणा बना लेते हैं। जब हमारा वास्तविकता से सामना होता है तब पश्चाताप करना पड़ता है। अपनी नजरों को झुकाकर क्षमा-याचना करनी पड़ती है। उस दयनीय स्थिति से बचने के लिए मनुष्य को सावधान रहना चाहिए।उसे ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहिए जो उसके तिरस्कार का कारण बन जाए। आधा-अधूरा ज्ञान सदा विध्वंसक
देखकर गलत धारणा बनाने को लेकर एक घटना की चर्चा करते हैं। कभी एक सन्त प्रात:काल भ्रमण हेतु समुद्र के तट पर पहुँचे। समुद्र के तट पर उन्होने ऐसे पुरुष को देखा जो एक स्त्री की गोद में सिर रखकर सोया हुआ था। पास में शराब की खाली बोतल पड़ी हुई थी। यह देखकर सन्त बहुत दु:खी हुए। उनके मन में विचार आया कि यह मनुष्य कितना तामसिक वृत्ति का है और विलासी है, जो प्रात:काल शराब का सेवन करके स्त्री की गोद में सिर रखकर प्रेमालाप कर रहा है।
थोड़ी देर के पश्चात समुद्र से बचाओ- बचाओ की आवाज आई। सन्त ने देखा कि कोई मनुष्य समुद्र में डूब रहा है, उन्हें तैरना नहीं आता था, अतः देखते रहने के अलावा वे कुछ नहीं कर सकते थे। स्त्री की गोद में सिर रखकर सोया हुआ व्यक्ति उठा और उस डूबने वाले को बचाने हेतु पानी में कूद गया। थोड़ी देर में उसने डूबने वाले को बचा लिया और उसे किनारे पर ले आया। सन्त सोचने लगे कि इस व्यक्ति को बुरा कहें या भला। वे उसके पास गए और उन्होंने उससे पूछा- 'भाई तुम कौन हो और यहाँ क्या कर रहे हो?'
उस व्यक्ति ने उत्तर दिया- 'मैं एक मछुआरा हूँ। मछली पकड़ने का काम करता हूँ। आज कई दिनों बाद समुद्र से मछली पकड़ कर प्रात: ही लौटा हूँ। मेरी माँ मुझे लेने के लिए आई थी और घर में कोई दूसरा बर्तन नहीं था, इसलिए वह इस मदिरा की बोतल में ही पानी भरकर ले आई, कई दिनों की यात्रा से मैं थका हुआ था और भोर के सुहावने वातावरण में यह पानी पीकर थकान कम करने के उद्देश्य से माँ की गोद में सिर रख कर सो गया।'
सन्त की आँखों में आँसू आ गए- 'मैं कैसा पातकी मनुष्य हूँ, जो देखा उसके बारे में मैंने गलत विचार किया जबकि वास्तविकता अलग थी।'
...
सन् 1989 में हरियाणा में जन्मे डॉ. सत्यवान सौरभ बालसाहित्य के एक सुपरिचित हस्ताक्षर हैं। साहित्यकार, पत्रकार और अनुवादक डॉ. सत्यवान सौरभ ने बच्चों...
यूपी पुलिस में सिपाही के लिए दो गांवों के 36 युवाओं का चयन, सगे भाई-बहन भी शामिल। उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा...
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश...
भाई-भतीजावाद खत्म कर सरकार कर रही निष्पक्ष-पारदर्शी भर्तियां। 701 वन दरोगाओं को योगी ने दिया नियुक्ति पत्र। नियुक्ति पत्र पाकर खिले नवनियुक्त वन दरोगाओं...
भारत में पहले से कहीं ज़्यादा बुज़ुर्ग लोग हैं। उनमें से ज़्यादातर के पास सामाजिक सुरक्षा बहुत कम है...
Popular Posts
संचारी रोगों से निपटने के लिये सभी विभागों में समन्वय जरूरी-जिलाधिकारी
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा।इच्छुक व्यक्ति टीवी मरीजों को स्वेच्छा से गोद लेने हेतु...
Breaking News
तापमान की चेतावनी और विकास की दिशा
हाल के दिनों में उत्तर और मध्य भारत के कई शहरों—दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और नागपुर—में पारा जिस तेजी से 45 डिग्री सेल्सियस के पार...
तकनीक का जाल या उपभोक्ता की मजबूरी?
दो-तीन वर्षों में नया मोबाइल खरीदना—यह केवल एक व्यक्ति का अनुभव नहीं, बल्कि आज के डिजिटल युग की एक व्यापक सच्चाई है। कभी तकनीक...
हमारी सरकार ने डेढ़ लाख शिक्षामित्र परिवारों को संभाला:मुख्यमंत्री
डेढ़ लाख शिक्षामित्र परिवारों को संभाला हमारी सरकार ने,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में शिक्षामित्रों का किया...
यूपी में अखिलेश को भी लग सकता है ममता वाला झटका!
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की शानदार जीत का जो तूफान आया है, उसने पूरे देश को झंझोर के रख दिया है। वहां की जनता,...





















