पूजा यादव ने अयोध्या का बढ़ाया माना
15 दिसंबर तक तैयार होगा अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट
42वें रामायण मेला के पोस्टर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में टेका मत्था
धनुर्विद्या का केंद्र रही है अयोध्या
अमौनी मठ का विशाल मेला सकुशल सम्पन्न
भाजपा राज में सुरक्षित हैं बेटियां-रामचंद्र यादव
साक्षात धर्म के स्वरूप हैं राम-योगी
समाजसेवी ने खोला बेसिक शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार का पिटारा
रौजागांव चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गन्ना पेराई का शुभारम्भ
Popular Posts
डाक विभाग ने रविवार को भी पहुँचाई लोगों तक राखी
डाक विभाग ने रविवार को भी पहुँचाई लोगों तक राखी, डाकिया बाबू को लोगों ने कहा शुक्रिया रक्षाबंधन पर्व पर किसी भाई की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए डाक विभाग ने रविवार को भी राखी डाक के वितरण के लिए विशेष प्रबंध किए।
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के अधीन लखनऊ, फैज़ाबाद, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, अम्बेडकरनगर जनपदों में डाकियों ने रविवार को लोगों के घर राखी डाक पहुँचाईउक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने दीपोस्टमैनों ने लगभग 10 हजार लोगों को राखी डाक रविवार को पहुँचाई । राखी मिलने से प्रसन्न लोगों ने भी दिल खोलकर डाक विभाग की इस पहल की सराहना की और डाकिया बाबू का शुक्रिया व्यक्त कियारक्षाबंधन की सुबह भी डाक विभाग प्राप्त राखी डाक को लोगों तक पहुंचाएगा।
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि, ऐसे तमाम लोग जो आपदा की इस घड़ी में कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे हैं और घर से दूर हैं, उन तक भी बहनों द्वारा भेजी गई राखी डाकियों द्वारा पहुँचाई गई। लखनऊ पुलिस के कोविड केयर हेल्प डेस्क में कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ तक को रविवार को राखी डाक वितरित की गई। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते शहर में भी बहनें अपने भाईयों को स्पीड पोस्ट द्वारा ही राखी और गिफ्ट भेज रही हैं। अकेले लखनऊ के डाकघरों से अब तक एक लाख से ज्यादा राखी डाक भेजी जा चुकी हैं, वहीं लगभग दो लाख राखी डाक का लखनऊ में वितरण किया जा चुका है। इस साल एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है कि बहनें राखियों के साथ भाईयों को मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय भी भेज रही हैं। लखनऊ जीपीओ से अपने भाई को राखी भेजने वाली आकांक्षा कहती हैं कि, रक्षा सूत्र के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचाव में मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय जैसी चीजें भाई की रक्षा करेंगी।
गोमतीनगर में रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि वे अपनी बहन द्वारा भेजी गई राखी अब तक न प्राप्त होने पर मायूस हो चले थे, पर संडे की सुबह जब पोस्टमैन ने घर पर आकर राखी का लिफाफा दिया तो खुशी का ठिकाना न रहा।
Breaking News
भारत के शिया विद्वानों ने खामेनेई की शहादत पर शोक जताया
भारत के शिया विद्वानों ने खामेनेई की शहादत पर शोक जताया। खामेनेई की शहादत से पूरी इंसानियत दुखी है: मिर्ज़ा मुमताज़ अली
अजय सिंह
लखनऊ। ईरान...
भारत का बेटा था ख़ेमनेई
भारत का बेटा था ख़ेमनेई। UP में बाराबंकी के किंतूर गांव में पसरा सन्नाटा।ईरान के 1979 की इस्लामी क्रांति के जनक और पहले सर्वोच्च...
आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली
आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली। जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन।
राकेश यादव
लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला...
दुनियाभर की साजिशों का शिकार एशिया
एशिया का भू-राजनीतिक परिदृश्य सदियों से संघर्ष, हस्तक्षेप और साजिशों से घिरा रहा है। यह महाद्वीप न केवल जनसंख्या और संस्कृति का केंद्र है,...
मत्स्य क्रांति की ओर बड़ा कदम: 1400 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश। वाराणसी, बाराबंकी, अमेठी समेत कई जनपदों में निवेश करेंगी बड़ी कंपनियां।...





















