अंजू वैश्य की मेहनत रंग लाई
सार्वजनिक शौचालयों पर लटके ताले
सार्वजनिक शौचालयों पर लटके ताले
भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटन्स ने मनाया आठवां वार्षिकोत्सव
भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटन्स ने मनाया आठवां वार्षिकोत्सव
पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला,मौत
पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला,मौत
दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इनकार
दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इनकार
अबतक 1 करोड़ 12 लाख भक्तों ने किये श्रीरामलला के दर्शन
अबतक 1 करोड़ 12 लाख भक्तों ने किये श्रीरामलला के दर्शन
अयोध्या में साधु-संतों ने जमकर खेली होली
अयोध्या में साधु-संतों ने जमकर खेली होली
किसान का बेटा बना यूट्यूबर
किसान का बेटा बना यूट्यूबर
मठ-मंदिरों को संवारने में जुटा पर्यटन विभाग
मठ-मंदिरों को संवारने में जुटा पर्यटन विभाग
श्री मद भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारा
श्री मद भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारा

छात्राओं के टीकाकरण की काॅलेज विश्वविद्यालय में व्यवस्था कराये

0
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने 12वीं CBSE की परीक्षाएं रद्द किये जाने पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को दिया धन्यवाद। योगी सरकार जल्द से जल्द छात्र- छात्राओं के टीकाकरण की काॅलेज / विश्वविद्यालय परिसर में अलग से व्यवस्था कराये- अनस रहमान। 18 वर्ष से कम आयु वाले छात्र- छात्राओं के टीकाकरण का ब्लूप्रिण्ट बताये योगी सरकार। एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आवाहन पर #CancelExamsSaveLives ट्विटर कैम्पेन सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से छात्रों की मांग को उठाया जिसमें आम छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। लखनऊ ।उ0प्र0 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनस रहमान आज प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से अ0भा0 कांग्रेस कमेटी की महासचिव, प्रभारी- उ0प्र0 आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया।जिनके पत्र के माध्यम से लाखों छात्र-छात्राओं जो इस कोरोना काल में परीक्षाओं के मनोवैज्ञानिक दबाव से जूझ रहे थे, की परीक्षाएं निरस्त कराकर छात्रों को बड़ी राहत देने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक तरफ जहां कोवड महामारी से आम जनता त्राहित्राहि कर रही थी, परिवार के सदस्य अपना रोजगार या तो खो चुके थे या उनका वेतन बेहद कम कर दिया गया था- ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं सहित पूरा परिवार एक खास तरह के तनाव में जी रहा था,प्रदेश की योगी सरकार इस महामारी में टीकाकरण कराने में पूरी तरह अक्षम साबित हुई थी, ऐसे समय परीक्षाओं को कराने की मंशा से छात्र-छात्राओं सहित पूरा परिवार मनोवैज्ञानिक दबाव में था। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के सुझावों को इकट्ठा कर शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सी0बी0एस0सी0,12वीं बोर्ड के बारे में दुविधापूर्ण स्थिति को खत्म करने की बात कही थी, जिसके बाद परीक्षाएं रद्द होने का निर्णय किया गया था। अनस रहमान ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी युवा पीढ़ी की सुरक्षा सर्वोपरि है, उनकी सुरक्षा पहली प्राथमिकता होती है,अभिभावकों एवं छात्र- छात्राओं की बात सरकार तक पहुंचाने में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  के पत्र ने अहम भूमिका निभाईप्रियंका जी के पत्र के चलते रद्द हुई परीक्षाओं से तमाम छात्र-छात्राओं ने कांग्रेस महासचिव को धन्यवाद दिया । प्रदेश अध्यक्ष  अनस रहमान ने प्रेस वार्ता के माध्यम से योगी सरकार से मांग की कि वह 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण का ब्लूप्रिण्ट तैयार करके जनता के सामने रखे- ताकि महामारी के इस दौर में छात्र-छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सके। इसके साथ-साथ उन्होंने मांग की कि छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण टीकाकरण की विश्वविद्यालय/ काॅलेज परिसर अलग से व्यवस्था कराई जाय।  अनस रहमान ने बताया कि एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन के आह्वान पर ट्विटर कैम्पेन #CancelExamsSave Lives के माध्यम से सरकार को छात्र-छात्राओं की भावनाओं से अवगत कराने का कार्य किया है। एन0एस0यू0आई0 एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते महामारी के इस दौर में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर शुरुआत से ही चिंतित था। श्री अनस रहमान ने मांग की कि योगी सरकार जल्द से जल्द छात्र-छात्राओं के टीकाकरण की काॅलेज / विश्वविद्यालय परिसर में अलग से व्यवस्था कराये। आज की प्रेसवार्ता को प्रमुख रूप से मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनस रहमान, एन0एस0यू0आई0 राष्ट्रीय संयोजक श्री आदित्य चैधरी, प्रभारी प्रशासन श्री शारिक अनीस, प्रदेश सचिव श्री आत्मिक रावत, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष श्री फरमान हैदर और श्री अभियान सिन्हा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Breaking News

रंग जो दिलों तक उतर जाएँ...

रंग जो दिलों तक उतर जाएँ…

0
रंग जो दिलों तक उतर जाएँ.. होली दिलों को जोड़ने और दूरी को मिटाने का सबसे रंगीन मौका। होली सिर्फ चेहरे पर लगने वाले...
इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित

0
     योगी सरकार सतर्क मोड में इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास...
योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

0
योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स। एक घंटे में रोपे 2,51,446 पौधे, चीन के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को किया...
धार्मिक स्थल श्रद्धा के केन्द्र-मुख्यमंत्री

धार्मिक स्थल श्रद्धा के केन्द्र-मुख्यमंत्री

0
मुख्यमंत्री ने वाराणसी में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। धार्मिक स्थल श्रद्धा के केन्द्र, इसके दृष्टिगत इन स्थानों पर श्रद्धालुओं...
डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत!

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत!

0
डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज।mपैसा नहीं देने वाले...