भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने 12वीं CBSE की परीक्षाएं रद्द किये जाने पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को दिया धन्यवाद।
योगी सरकार जल्द से जल्द छात्र-
छात्राओं के टीकाकरण की काॅलेज / विश्वविद्यालय परिसर में अलग से व्यवस्था कराये- अनस रहमान।
18 वर्ष से कम आयु वाले छात्र-
छात्राओं के टीकाकरण का ब्लूप्रिण्ट बताये योगी सरकार।
एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आवाहन पर #CancelExamsSaveLives ट्विटर कैम्पेन सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से छात्रों की मांग को उठाया जिसमें आम छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
लखनऊ ।उ0प्र0 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनस रहमान आज प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से अ0भा0 कांग्रेस कमेटी की महासचिव, प्रभारी- उ0प्र0 आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया।जिनके पत्र के माध्यम से लाखों छात्र-छात्राओं जो इस कोरोना काल में परीक्षाओं के मनोवैज्ञानिक दबाव से जूझ रहे थे, की परीक्षाएं निरस्त कराकर छात्रों को बड़ी राहत देने का काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक तरफ जहां कोवड महामारी से आम जनता त्राहित्राहि कर रही थी, परिवार के सदस्य अपना रोजगार या तो खो चुके थे या उनका वेतन बेहद कम कर दिया गया था- ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं सहित पूरा परिवार एक खास तरह के तनाव में जी रहा था,प्रदेश की योगी सरकार इस महामारी में टीकाकरण कराने में पूरी तरह अक्षम साबित हुई थी, ऐसे समय परीक्षाओं को कराने की मंशा से छात्र-छात्राओं सहित पूरा परिवार मनोवैज्ञानिक दबाव में था।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के सुझावों को इकट्ठा कर शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सी0बी0एस0सी0,12वीं बोर्ड के बारे में दुविधापूर्ण स्थिति को खत्म करने की बात कही थी, जिसके बाद परीक्षाएं रद्द होने का निर्णय किया गया था।
अनस रहमान ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी युवा पीढ़ी की सुरक्षा सर्वोपरि है, उनकी सुरक्षा पहली प्राथमिकता होती है,अभिभावकों एवं छात्र- छात्राओं की बात सरकार तक पहुंचाने में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के पत्र ने अहम भूमिका निभाईप्रियंका जी के पत्र के चलते रद्द हुई परीक्षाओं से तमाम छात्र-छात्राओं ने कांग्रेस महासचिव को धन्यवाद दिया ।
प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने प्रेस वार्ता के माध्यम से योगी सरकार से मांग की कि वह 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण का ब्लूप्रिण्ट तैयार करके जनता के सामने रखे- ताकि महामारी के इस दौर में छात्र-छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सके। इसके साथ-साथ उन्होंने मांग की कि छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण टीकाकरण की विश्वविद्यालय/ काॅलेज परिसर अलग से व्यवस्था कराई जाय।
अनस रहमान ने बताया कि एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन के आह्वान पर ट्विटर कैम्पेन #CancelExamsSave Lives के माध्यम से सरकार को छात्र-छात्राओं की भावनाओं से अवगत कराने का कार्य किया है। एन0एस0यू0आई0 एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते महामारी के इस दौर में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर शुरुआत से ही चिंतित था।
श्री अनस रहमान ने मांग की कि योगी सरकार जल्द से जल्द छात्र-छात्राओं के टीकाकरण की काॅलेज / विश्वविद्यालय परिसर में अलग से व्यवस्था कराये।
आज की प्रेसवार्ता को प्रमुख रूप से मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनस रहमान, एन0एस0यू0आई0 राष्ट्रीय संयोजक श्री आदित्य चैधरी, प्रभारी प्रशासन श्री शारिक अनीस, प्रदेश सचिव श्री आत्मिक रावत, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष श्री फरमान हैदर और श्री अभियान सिन्हा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।माह जुलाई, 2021 में प्रतिदिन 25 लाख वैक्सीन डोज देने के...
उत्तर प्रदेश में कोरोना कंट्रोल करने में सफल रहा योगी का ट्रिपल टी माडल,लगातार 36वें दिन भी कम आए यूपी में कोरोना के मामले।
24...
ज्येष्ठ मास की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है। इसके साथ ही आज कालाष्टमी है। वहीं 3 जून को सुबह 2 बजकर 26 मिनट...
योगी सरकार के चार वर्षों में जहरीली शराब ने चार सौ से अधिक लोगों की जिन्दगियां छीनी, इन मौतों का जिम्मेदार कौन..? सरकारी...
प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री (संगठन) के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायकों की बैठक।
लखनऊ। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
24 मई के बाद खुल सकते हैं बाजार, शनिवार-रविवार पहले की तरह रहेगी बंदी; एक-दो दिन में जारी होगी नई गाइडलाइन।
उत्तर प्रदेश में 24...
बड़ी ख़बरें………………
दिल्ली: आज गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, तूफान प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे, गुजरात और दीव का हवाई सर्वेक्षण करेंगे, स्थिति...
अंतिम संस्कार की जगह गंगा की रेती में दफनाए जा रहे शव, बहकर आए शवों के साथ भी हुआ ऐसा, कई जगह कुत्ते रहे...
भाग-01
कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट' की रणनीति के साथ-साथ प्रदेशवासियों को टीकाकरण का सुरक्षा कवर प्रदान करने की रणनीति...
Popular Posts
अब तक के प्रमुख समाचार……
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, हर घर तिरंगा आभियान की शुरुआत करेंगे सीएम, सुबह 9.30 बजे अभियान की शुरुआत करेंगे सीएम,...
Breaking News
भारत के शिया विद्वानों ने खामेनेई की शहादत पर शोक जताया
भारत के शिया विद्वानों ने खामेनेई की शहादत पर शोक जताया। खामेनेई की शहादत से पूरी इंसानियत दुखी है: मिर्ज़ा मुमताज़ अली
अजय सिंह
लखनऊ। ईरान...
भारत का बेटा था ख़ेमनेई
भारत का बेटा था ख़ेमनेई। UP में बाराबंकी के किंतूर गांव में पसरा सन्नाटा।ईरान के 1979 की इस्लामी क्रांति के जनक और पहले सर्वोच्च...
आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली
आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली। जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन।
राकेश यादव
लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला...
दुनियाभर की साजिशों का शिकार एशिया
एशिया का भू-राजनीतिक परिदृश्य सदियों से संघर्ष, हस्तक्षेप और साजिशों से घिरा रहा है। यह महाद्वीप न केवल जनसंख्या और संस्कृति का केंद्र है,...
मत्स्य क्रांति की ओर बड़ा कदम: 1400 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश। वाराणसी, बाराबंकी, अमेठी समेत कई जनपदों में निवेश करेंगी बड़ी कंपनियां।...



















