Friday, November 14, 2025
Advertisement
Home सियासत

सियासत

भारतीय सियासत ने अजीब हाल कर दिया है मानव क़ौम का। आज़ादी से पहले उसका सिर्फ एक ही दुश्मन था। जिससे वतन को आज़ाद कराने के लिए क़ौम के हज़ारों बेटों ने अपनी जानों के नज़राने पेश किये थे। अपने मुल्क़ को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद करके की दम लिया था। सोचा था अब दुश्मन चले गए। अब देश में अमन कायम होगा।उन्नति एवं तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

देश में भाईचारे का माहौल होगा। आजादी के 75 सालों के बाद वही खुद को अपने ही देश मे सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। बचपन से हम ये बात सुनते आए हैं हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई भाई। मगर इस बात को सियासत नही मानती। क्या सियासत चाहती है कि नफरत का परचम बुलंद रहे? सियासत में विरासत के सहारे चुनावी जंग लडऩे की बात नई नहीं है।

विरासत की सियासत पर राजनीतिक दलों का भरोसा पहले के मुकाबले बढ़ा है।विरासत की राजनीति लगभग सभी प्रमुख दल खेला करते हैं। आज भारतीय सियासत की व्यवस्था बदली नज़र आती है। हमारे यहां संविधान में संसदीय शासन की व्यवस्था की गई है। विधायिका,कार्यपालिका और न्यायपालिका के मध्य शक्तियों एवं कार्यों का विभाजन है। हमारे यहाँ कानून निर्माण में विधायिका सर्वोच्च है।

आज राज्यों में विधायिका और कार्यपालिका की पूरी शक्ति मुख्यमंत्रियों में ही समाहित हो गई हैं। हमारे देश में पार्टी नहीं अपितु चेहरों का शासन हो रहा है। जैसे शिवराज सरकार,अखिलेश सरकार,कमलनाथ सरकार, योगी सरकार, रमन सरकार, खट्टर सरकार।यह नई राजनीतिक संस्कृति एक बड़ा संवैधानिक नुकसान भी कर रही है। धीरे-धीरे यह राज्यों में विधायिका का महत्व कम कर रही है।

भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू
नहीं लोकतंत्र बचा-अखिलेश यादव

जानें मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला हेल्प डेस्क महत्त्व

0
मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों का सराहनीय कार्य। आई0जी0 रेंज लखनऊ ने ₹ 10,000 के प्रोत्साहन पुरूस्कार से...

Breaking News

बिहार ने यादवों और गांधी परिवार को हाशिये पर ढकेला

0
बिहार ने यादवों और गांधी परिवार को पूरी तरह से हाशिये पर ढकेला। बिहार के जनादेश ने एक तेज़ और साफ संकेत दिया है—राज्य...

बिहार में चला योगी का सिक्का,अखिलेश साबित हुए खोटा सिक्का

0
यह चुनावी नतीजे एक साफ संदेश दे गए—बिहार की सियासत में इस बार योगी आदित्यनाथ का असर ज़बरदस्त चला, जबकि अखिलेश...

बिहार में बीजेपी का उभार

0
बिहार में बीजेपी का उभार, जातीय राजनीति से आगे हिन्दुत्व का वोट बैंक तैयार। लखनऊ। बिहार की राजनीति लंबे समय से सामाजिक समीकरणों, जातीय...

लखनऊ की मिठाई बनी ज़हर

0
…अब लखनऊ की मिठाई बन गई जहर, जांच में हुआ खुलासा।मिठास में मिला जहर: लखनऊ के नमी मिठाईवालो का गंदा सच उजागर।एफएसडीए की छापेमारी...
SIR सपा ने पीडीए प्रहरी बनाया

SIR सपा ने पीडीए प्रहरी बनाया

0
अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने पीडीए प्रहरी बनाया है। पीडीए प्रहरी बनाने का मकसद है। प्रदेश में हर व्यक्ति का...