Wednesday, July 9, 2025
Advertisement
Home सियासत

सियासत

भारतीय सियासत ने अजीब हाल कर दिया है मानव क़ौम का। आज़ादी से पहले उसका सिर्फ एक ही दुश्मन था। जिससे वतन को आज़ाद कराने के लिए क़ौम के हज़ारों बेटों ने अपनी जानों के नज़राने पेश किये थे। अपने मुल्क़ को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद करके की दम लिया था। सोचा था अब दुश्मन चले गए। अब देश में अमन कायम होगा।उन्नति एवं तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

देश में भाईचारे का माहौल होगा। आजादी के 75 सालों के बाद वही खुद को अपने ही देश मे सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। बचपन से हम ये बात सुनते आए हैं हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई भाई। मगर इस बात को सियासत नही मानती। क्या सियासत चाहती है कि नफरत का परचम बुलंद रहे? सियासत में विरासत के सहारे चुनावी जंग लडऩे की बात नई नहीं है।

विरासत की सियासत पर राजनीतिक दलों का भरोसा पहले के मुकाबले बढ़ा है।विरासत की राजनीति लगभग सभी प्रमुख दल खेला करते हैं। आज भारतीय सियासत की व्यवस्था बदली नज़र आती है। हमारे यहां संविधान में संसदीय शासन की व्यवस्था की गई है। विधायिका,कार्यपालिका और न्यायपालिका के मध्य शक्तियों एवं कार्यों का विभाजन है। हमारे यहाँ कानून निर्माण में विधायिका सर्वोच्च है।

आज राज्यों में विधायिका और कार्यपालिका की पूरी शक्ति मुख्यमंत्रियों में ही समाहित हो गई हैं। हमारे देश में पार्टी नहीं अपितु चेहरों का शासन हो रहा है। जैसे शिवराज सरकार,अखिलेश सरकार,कमलनाथ सरकार, योगी सरकार, रमन सरकार, खट्टर सरकार।यह नई राजनीतिक संस्कृति एक बड़ा संवैधानिक नुकसान भी कर रही है। धीरे-धीरे यह राज्यों में विधायिका का महत्व कम कर रही है।

भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू
नहीं लोकतंत्र बचा-अखिलेश यादव

मौसम की सही जानकारी के लिए राज्य स्तर पर पोर्टल विकसित...

0
किसानों को मौसम की सही जानकारी देने के लिए राज्य स्तर पर पोर्टल विकसित किया जाए तथा फसल बुवाई की विस्तृत जानकारी के लिए...

Breaking News

मनरेगा के जरिए रोपे जाएंगे साढ़े बारह करोड़ पौधे

मनरेगा के जरिए रोपे जाएंगे साढ़े बारह करोड़ पौधे

0
मनरेगा के जरिए रोपे जाएंगे साढ़े बारह करोड़ पौधे, हरियाली के साथ रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा। योगी के...
योगी सरकार में श्रद्धा,सुरक्षा और व्यवस्था का अद्वितीय समन्वय:स्वतंत्र देव सिंह

योगी सरकार में श्रद्धा,सुरक्षा और व्यवस्था का अद्वितीय समन्वय:स्वतंत्र देव सिंह

0
जो रामभक्तों पर गोली चलवा चुके, उन्हें आस्था की बात करने का अधिकार नहीं। कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए सपा...
परिवहन निगम के चालकों/परिचालकों को मिला बोनस

परिवहन निगम के चालकों/परिचालकों को मिला बोनस

0
परिवहन निगम के चालकों/परिचालकों को मिला ₹10,000 का बोनस। महाकुंभ ड्यूटी के लिए 24071 कर्मियों के खातों में भेजी गई ₹24.71 करोड़ की राशि।...
गोंडा में मनोरमा नदी के पुनर्जीवन अभियान का श्रीगणेश

गोंडा में मनोरमा नदी के पुनर्जीवन अभियान का श्रीगणेश

0
गोण्डा। गोंडा जिले में पौराणिक मनोरमा नदी के पुनर्जीवन की ऐतिहासिक पहल का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी की...
उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार

उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ भाजपा सरकार

0
भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।अपराध लगातर बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूट...