Wednesday, March 25, 2026
Advertisement
Home राजनीति जातीय जनगणना से समाज में लगेंगे नये पंख-उपमुख्यमंत्री

जातीय जनगणना से समाज में लगेंगे नये पंख-उपमुख्यमंत्री

202
दुबई पहुंचा यूपी का बिस्कुट :उपमुख्यमंत्री
दुबई पहुंचा यूपी का बिस्कुट :उपमुख्यमंत्री

जातीय जनगणना से समाज, आर्थिक और सामाजिक रूप से और अधिक मज़बूत होगा, इससे देश की प्रगति में नये पंख लग जाएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जातीय जनगणना कराये जाने के ऐलान पर प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय कैबिनेट के प्रति व्यक्त किया आभार। जातीय जनगणना से समाज में लगेंगे नये पंख-उपमुख्यमंत्री

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा जातीय जनगणना कराये जाने के ऐलान पर प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय कैबिनेट के प्रति आभार व्यक्त किया है।उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री सहित पूरी कैबिनेट को बधाई दी है और कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इससे दलित, आदिवासी, पिछड़े , गरीब, वंचित आदि सभी वर्गों में एक अलग प्रकार की खुशी है।आज का दिन सही मायने में दीवाली का दिन है। इसलिए देश में हमेशा यह नारा लगता है कि कि मोदी हैं, तो मुमकिन है।जातीय जनगणना का निर्णय 140 करोड़ देशवासियों के साथ समता व न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि जातीय जनगणना से समाज आर्थिक और सामाजिक रूप से और अधिक मज़बूत होगा। इससे देश की प्रगति को नये पंख लग जाएंगे। देश में एक नई ऊर्जा का संचार होगा जो विकसित भारत बनाने में सहायक होगा। जातीय जनगणना के मोदी सरकार फ़ैसले का स्वागत करते हुए इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति वाला व्यक्ति ही यह फ़ैसला ले सकता है। प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने जातीय जनगणना का एलान करके देश में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया है, जो विकसित भारत बनाने में सहायक होगी। जातीय जनगणना से समाज में लगेंगे नये पंख-उपमुख्यमंत्री