
अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके माता-पिता, परिवार और देशवासियों को बधाई दी है। श्री शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट आज कैलिफोर्निया के समुद्र में स्प्लैश डाउन हुआ। यह अभियान भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। सभी भारतीयों को श्री शुभांशु शुक्ला पर गर्व है। उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होने के बाद लखनऊ के त्रिवेणी नगर में उनके परिवार के लोगों से मुलाकात हुई थी। यह ऐतिहासिक उपलब्धि परिवार और देशवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला है। कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी