Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या सर्राफा व्यापारी पर बदमाशों ने किया हमला

सर्राफा व्यापारी पर बदमाशों ने किया हमला

174

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर(अयोध्या)- रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रुदौली नगर निवासी एक व्यापारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया।व्यापारी ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली अंतर्गत नगर के मोहल्ला नयागंज निवासी सर्राफा व्यापारी शरद आर्य पर बुधवार की देर शाम को दुकान बंद कर अपने घर मोहल्ला नयागंज जा रहे थे।वह जैसे ही तिपाई के ख्वाज़ा हाल मार्ग के पहुचें तभी उन पर चार अज्ञात बदमाशों ने चौहट्टा मोड़ के पास अचानक हमला कर दिया।हमले का विरोध करने पर सर्राफा व्यापारी को गम्भीर छोटे आई और उनका मोबाइल व गाड़ी का पिछला हिस्सा टूट गया।सर्राफा व्यापारी किसी तरह अपनी जान-माल बचाकर वहां से भाग निकला और बदहवाश किसी तरह अपने घर पहुंचकर परिजनों को और भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता को अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी।व्यापारी शरद आर्य की माने तो उनका कहना कि वह अंधेरा होने के कारण हमलावरों को पहचान नहीं सके।घटना की जानकारी मिलते ही नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता तत्काल अपनी अपनी नगर मण्डल टीम के साथ रुदौली कोतवाली पहुंचकर व्यापारी का मेडिकल कराकर घटित घटना की कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।