Saturday, March 7, 2026
Advertisement
Home अपराध दबंगों का कहर: युवती को पीटा,पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

दबंगों का कहर: युवती को पीटा,पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

45
दबंगों का कहर: युवती को पीटा,पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
दबंगों का कहर: युवती को पीटा,पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
कुलदीप वर्मा
कुलदीप वर्मा

दबंगों की पिटाई से युवती घायल,पुलिस ने सामान्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा। मवई क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक युवती की पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट में युवती घायल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन सामान्य धाराओं में केस दर्ज होने से पीड़ित पक्ष में नाराज़गी देखी जा रही है।

अयोध्या/मवई कोतवाली रुदौली क्षेत्र के सहनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक युवती की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने से पीड़ित परिवार में नाराजगी व्याप्त है।


जानकारी के अनुसार सहनी गांव निवासी आशुतोष पुत्र रामेश्वर प्रसाद के परिवार के लोग खेत पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान उनकी बहन रोमा घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही नवनीत यादव पुत्र जगदीश प्रसाद,विद्यावती पत्नी जगदीश प्रसाद,ममता पत्नी रामजीत व नितिन कुमार पुत्र शिवगोविंद यादव सहित कुछ अन्य लोग पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस आए।


बताया जाता है कि आरोपियों ने रोमी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और बेरहमी से पीटकर उसे घायल कर दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर आशुतोष व अन्य परिजन खेत से घर पहुंचे और रोमी को गंभीर हालत में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ केवल सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिससे परिवार में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पीड़ित आशुतोष ने रुदौली कोतवाली पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज की सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में युवती को गंभीर चोटें आने के बावजूद पुलिस द्वारा सख्त धाराओं में कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चाओं का दौर जारी है। इस विषय पर रुदौली कोतवाल संजय मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही धाराएं घाटाई वा बढ़ाई जाएगी