Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या भाई के ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भाई के ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

162

राहुल याद यादव

अयोध्या /मवईथाना मवई क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में अपने भाई के ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार रूदौली सर्किल के थाना मवई क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा मोहम्मद पुर में स्थित अपने भाई कि ससुराल आये एक युवक ने गांव के ही बाहर लगे चिलबिल के पेड़ से लटक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दीगयी सूचना मिलते ही मवई पुलिस मौके पर पहुँच मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पहचान कराई गई तो मृतक की पहचान रुदौली सर्किल के ही थाना पटरंगा क्षेत्र के ग्राम अशरफपुर गंगरैला निवासी रामसागर यादव पुत्र दुखी के रूप में हुई।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही उक्त घटना के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी रूदौली राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि मोहम्मद पुर दाऊद पुर में एक व्यक्ति ने चिलबिल के पेड़ से लटक फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक अपने भाई के ससुराल आया था मृतक की पत्नी पहले ही छूट गई थी जिसके कारण मृतक अवसाद में रहता था।