Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी

कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी

180

विधायक का कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी,नगर के कजियाना वार्ड में हुआ कम्बल वितरण समारोह।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व विकास वीर यादव

अयोध्या /भेलसर- विधानसभा क्षेत्र के आदर्श नगर पालिका रुदौली में क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव के द्वारा कम्बल वितरण का कार्यक्रम अनवरत जारी है।ठंड से निजात दिलाने के लिए जरूरतमंदो को लगातार कम्बल बाटे जा रहे है।इसी कड़ी में आदर्श नगर पालिका रूदौली के कजियाना वार्ड में अयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अथिति भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने सभासद आशीष “वैश्य “दाऊ के साथ जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किया।

सभासद आशीष वैश्य “दाऊ” ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव को फूल माला पहना कर स्वागत किया।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गरीब जरूरतमन्दों तक कम्बल पहुंचाया जाए।यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है।

भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती है यही नही भाजपा सरकार ने नारी शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री आवास,शौचालय,राशनकार्ड व अन्य कोई भी योजना हो उसका मालिकाना हक भाजपा सरकार ने महिलाओं को ही दिया है।
इस मौके पर सचिन कसौधन,आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली,सभासद कुलदीप सोनकर,अश्वनी यादव,विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह,कार्यक्रम के संचालक आशीष वैश्य दाऊ जी,शेखर गुप्ता,निर्मल शर्मा,मनीष आर्य,उमाशंकर,शिव प्रकाश,विश्वनाथ तिवारी,रामराज लोधी व संध्या देवी आदि मौजूद रहे।