Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

183

मलिहाबाद में भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को शपथ दिलवाकर अपना वोट डालकर आएंगे और अपना बूथ सबसे मजबूत उद्देश्य को लेकर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी ने शपथ दिलवाई।इस एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन काकोरी सुशील लोधी और सत्र समापन कुँवर जितेंद्र सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव जितेंद्र अवस्थी और समापन विधायक जयदेवी कौशल द्वारा किया गया।

इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए जनता तक पहुचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई साथ ही कार्यकर्त्ता अपने बूथ पर नए लोगो को पार्टी से जोड़ने सहित भाजपा संगठन पर विचार विमर्श किया गया।उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनावों में प्रचंड जीत के लिए बूथ स्तर पर पूरे मनोयोग और मजबूती के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष दयाराम कश्यप पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विकास किशोर नीरज मौर्य आशीष द्विवेदी दिनेश मौर्य मिथलेश यादव सहित वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।