Friday, April 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश भाजपा का पूरा कार्यकाल निराशा जनक और विफलताओं भरा-अखिलेश यादव

भाजपा का पूरा कार्यकाल निराशा जनक और विफलताओं भरा-अखिलेश यादव

196

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पांच वर्ष का भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल निराशा जनक और विफलताओं से भरा है। अपने कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनहित की एक भी योजना को कार्यान्वित नहीं किया और नहीं जनता के सुख दुःख में भागीदारी निभाई। भाजपा ने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। इसकी कुनीतियों से त्रस्त लोगों ने तय कर लिया हैं कि वह सन् 2022 में भाजपा की जगह समाजवादी पार्टी को ही सत्ता में लाएंगे। यादव ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व समाजवादी सरकार के विकास कार्यों से चिढ़ रखता है। खुद राजधानी लखनऊ में भी उसने समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को बिगाड़ने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। गंगा को मैली करने के अलावा उसने गोमती को भी प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।


    जनता कोरोना काल में भाजपा सरकार के समय अस्पतालों की दुर्दशा, इलाज में घोर लापरवाही को तो देख ही चुकी है वह जगह-जगह जलती लाशों के दृश्य भी नहीं भूली हैं। महामारी के दौर में जब श्रमिकों का पलायन शुरू हुआ और लाकडाउन से जिंदगी अस्तव्यस्त हो चली तब सबसे ज्यादा सेवा कार्य समाजवादियों ने किया था। भाजपा आरएसएस के कार्यकर्ता तब लापता थे।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण पर हमला कर रोजी-रोटी की लूट की हैं। कितने ही नौजवान आज सड़कों पर नौकरी पाने के लिए पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। भाजपा राजनीतिक धोखाधड़ी में माहिर है। नैतिक मूल्यों की गिरावट भाजपा में कूट-कूट पर भरी हुई है। अब उसके झूठ की कलई खुल गई है। कोई उस पर विश्वास नहीं कर रहा हैं उसके गिने-चुने दिन ही रह गए है। 10 मार्च को भाजपा की पूरी तरह बिदाई हो जाएगी।