Saturday, February 7, 2026
Advertisement
Home राजनीति बसपा से भाजपा का समझौता

बसपा से भाजपा का समझौता

262
बसपा से भाजपा का समझौता
बसपा से भाजपा का समझौता

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी अन्दर ही अन्दर भाजपा से मिली हुई है। चुनाव में बसपा से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर और डॉ0 राममनोहर लोहिया के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए सभी लोगों को साथ लेकर चल रही है।सहारनपुर में मेयर प्रत्याशी नूर हसन मलिक के समर्थन में रोड-शो के बाद आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग नफरत फैलाने और हिन्दू-मुस्लिम तथा समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे हैं। इनके पास जनता को बताने के लिए खुद का कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार ने नगरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को रोक दिया। बसपा से भाजपा का समझौता


    भाजपा सरकार ने शहरों में जन सुविधाएं तक नहीं दे सकी। स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया है। शहरों की स्मार्ट सिटी में कोई जन सुविधा नहीं है। स्मार्ट सिटी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार और लूट हुई है। शहरों में कूड़ा, गंदगी है नालियां और नाले भरे पड़े हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। मेडिकल कॉलेजों में सुविधाएं नहीं है। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट नहीं दे रही है। यह चुनाव शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई और जनता की सुविधाओं के लिए है। लेकिन मुख्यमंत्री जी तमंचे की बात करते हैं। मुख्यमंत्रीजी से सफाई, ट्रैफिक, जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई पर सवाल करो तो जवाब तमंचा मिलता है। ऐसे मुख्यमंत्री जी से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

बसपा से भाजपा का समझौता

प्रदेश में हर दिन महिलाओं और बेटियों के साथ घटनाएं हो रही है। व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। मुख्यमंत्री जी दूसरों को माफिया बताते है, अगर वे स्वयं के मुकदमे वापस न लेते तो उनकी चार्टशीट बहुत लम्बी होती। उन पर तमाम तरह के गम्भीर मुकदमे दर्ज थे। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।


    प्रेस कांफ्रेंस में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर आजाद ने निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।  इस अवसर पर विधायक आशू मलिक, महापौर प्रत्याशी श्री नूर हसन मलिक, संजय गर्ग, उमर अली, रूद्रसेन, मो0 सरफराज खां, विधान परिषद सदस्य शहनवाज खां, प्रो0 सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, जगपाल दास गुर्जर के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे।


    इससे पहले श्री अखिलेश यादव ने सहारनपुर नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी नूर हसन मलिक के पक्ष में रोड-शो किया। रोड-शो में जनता ने श्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की। नारे लगाए। रोड-शो में भारी हुजूम उमड़ा। सड़कों पर अखिलेश यादव को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।रोड-शो के दौरान श्री अखिलेश यादव के साथ विधायक आशू मलिक, सहारनपुर से महापौर प्रत्याशी नूर हसन मलिक समेत समाजवादी पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। रोड-शो में अखिलेश यादव को देखने और सुनने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ आयी। नौजवान, बुजुर्ग, महिलाओं ने अखिलेश यादव को उत्साह के साथ स्वागत किया। श्री अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।   बसपा से भाजपा का समझौता