Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का हुआ स्वागत

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का हुआ स्वागत

180

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या) – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का निषाद समुदाय सहित अन्य ने रुदौली आगमन पर स्वागत किया है।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम निहाल निषाद का रुदौली आगमन पर निषाद समुदाय सहित अन्य ने त्रिभुवन निषाद के नेतृत्व में स्वागत किया।अपने स्वागत से गदगद श्री निषाद ने कहा कि हमारे समाज के लोगो को सपा,कांग्रेस सहित अन्य दलों ने छलने का काम किया है।

भाजपा ने हमें सम्मान दिया है।कहा कि एक छोटे से गांव के मेरे जैसे कार्यकर्ता को प्रदेश की कमेटी में कार्यसमिति का सदस्य नामित कर भाजपा ने हमारे समाज को सम्मानित करने का काम किया है।अब मैं अपने समाज को भाजपा की नीतियों को बताकर पार्टी से जोड़ने के साथ साथ समाज के उत्थान के लिए कार्य करूंगा।इस अवसर पर त्रिभुवन दत्त निषाद,विनय निषाद,विष्णुदेव मिश्रा,मो0 फैज़ान अन्सारी,राम सुमिरन यादव,राम किशुन,लाल माधव व रामू निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।