
पीडीए बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। पीडीए सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। आने वाले चुनाव में भी पीडीए ही एनडीए को हराएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी। इसके बाद भाजपा विधानसभा का चुनाव भी हारेगी और इनकी कुर्सी भी छिनना तय है। भाजपा हार से डरी हुई है। ये बीएलओ को हटा रहे है। जाति के आधार पर बीएलओ की तैनाती हो रही है। जाति के आधार पर एसडीएम तैनात हो रहे हैं। एक पत्रकार ने एक सूची जारी की है कि शासन में किस तरह से एक ही जाति के लोग कहां कहां बैठाये गए हैं। भाजपा हार से डरी-अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। थाने, तहसील से लेकर हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा के नेता खुद स्वीकार करते है कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं था। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ खुद इनके गठबंधन का विधायक धरने पर बैठा है। विधायक, मंत्री कह रहे है लूट हो रही है। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही है। किसानों के आलू और गेहूं की फसल की तैयारी करनी है लेकिन डीएपी खाद नहीं मिल रही है। सरकार फसलों के लिए डीएपी और अन्य उर्वरक नहीं उपलब्ध करा पा रही है।
भाजपा से लेकर प्रधानमंत्री तक ने किसानों से झूठे वादे किए। कहा था कि आय दोगुनी हो जाएगी, आय दोगुनी नहीं हुई उल्टे महंगाई के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति जर्जर हो गयी। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उनका भविष्य अंधकारमय है। मुख्यमंत्री जी रोज करोड़ों के निवेश की बात करते हैं। परन्तु न कहीं कोई उद्योग लग रहा हैं और न कहीं रोजगार है।
अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय,लखनऊ में नेपाल के सुप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के सदस्य प्रवीण दास ने भेंटकर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रवीण दास ने पशुपतिनाथ जी के शीर्ष पर चढ़ाई माला भेंट कर अखिलेश यादव को विजयी होने का भी आशीर्वाद दिया। भारत-नेपाल के बीच सुदृढ़ सांस्कृतिक सम्बंधों की चर्चा में अखिलेश यादव ने बताया कि इटावा में केदारेश्वर मंदिर में सालिगराम की शिला प्रस्थापित है जो नेपाल से आई है। नेपाल सीमा पर कपिलवस्तु में समाजवादी सरकार में ही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना 2013 में की गई थी। विश्वविद्यालय हॉस्टल में नेपाल तथा बौद्ध धर्म के अनुयायी छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव भी डिम्पल यादव के साथ पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने काठमांडू गए थे।
भाजपा हार से डरी-अखिलेश यादव























