Wednesday, March 25, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा साजिश और षडयंत्र रचती है-अखिलेश यादव

भाजपा साजिश और षडयंत्र रचती है-अखिलेश यादव

249
भाजपा साजिश और षडयंत्र रचती है-अखिलेश यादव
भाजपा साजिश और षडयंत्र रचती है-अखिलेश यादव
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश को आगे बढ़ाना है। विकास के रास्ते पर ले जाना है। तो इतिहास पलटना ठीक नहीं है। पीछे मुड़कर नहीं देखना है। आगे बढ़ना है। अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी पीड़ित, दुःखी पीडीए के साथ है। पीडीए और आधी आबादी 90 फीसदी है। भाजपा पीडीए के खिलाफ है। पीडीए को परेशान करने और डराने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए के सम्मान हक और आरक्षण की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी की लड़ाई उत्तर प्रदेश को बचाने की है। नौजवानों के भविष्य को बचाने की है। भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। सत्ता शीर्ष से जुड़े अधिकारी लूट रहे है। कमीशनखोरी में लिप्त है। यह कमीशन ऊपर तक जा रहा है। भाजपा सत्ताका दुरूपयोग कर रही है। भाजपा साजिश और षडयंत्र रचती है-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी खुद को तीसमार खां समझते है। उनके हर आंकड़े में तीस होता है। वे उससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। महाकुंभ में मृतकों की सही संख्या आज तक नहीं बतायी। लोग अपने परिजनों को खोज कर थक गए। सरकार ने बेहद संवेदनहीनता का परिचय दिया है। भाजपा साजिश और षडयंत्र रचती है। समाजवादी पार्टी के खिलाफ झूठा दुष्प्रचार करती है। सच छिपाने का काम करती है। उत्तर प्रदेश में गोशालाओं की दुर्दशा है। सरकार बताएं कि गोशालाओं में कुल कितनी गायें है? सरकार ने उनके लिए कितना बजट दिया है? गौशालाओं की साफ-सफाई, गायों के खाने पीने के लिए चारे की क्या व्यवस्था है…?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में फेल हो गयी है। सरकार से न तो कानून व्यवस्था संभल रही है और न कोई विकास कार्य हो रहा है। पूरे राज्य में अराजकता है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढ़ाचे, नौकरी रोजगार के लिए काम किया। प्रदेश के छात्र-छात्राओं को लाखों लैपटॉप का वितरण किया गया। इतनी बड़ी संख्या में लैपटॉप की व्यवस्था करना और एक-एक छात्र को देना पूरे विश्व में एक उदाहरण है। इससे विदेशी भी हतप्रभ हैं। इसी तरह से समाजवादी सरकार ने विश्वस्तरीय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया। एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतारने के लिए हवाई पट्टी बनायी। मंडियों का निर्माण किया। अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, मेट्रो रेल, गोमती रिवरफ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क बनाकर उत्तर प्रदेश को विकास के नए पथ पर दौड़ाया। समाजवादी पार्टी विकास की राजनीति करती है जबकि भाजपा भेदभाव और नफरत फैलाने का काम कर रही है।     भाजपा साजिश और षडयंत्र रचती है-अखिलेश यादव