Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा ने पंचायत चुनाव की बनाई रणनीति

भाजपा ने पंचायत चुनाव की बनाई रणनीति

184

अयोध्या – भाजपा ने पंचायत चुनाव की बनाई रणनीति। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक। नंदीग्राम, मिल्कीपुर, हैदरगंज, तारुन एवं बीकापुर में हुई बैठक। बैठक में मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्रीय कार्यकर्ता हुए शामिल। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता को मिल रहा लाभ। आवास, शौचालय, फ्री गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, किसान समृद्धि योजना समेत कई योजनाएं क्रियान्वित। गांव के प्रत्येक पात्र को मिल रहा लाभ। पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा को मिलेगी सफलता। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए मंत्र। पूरे मनोयोग से चुनाव तैयारी में लगें कार्यकर्ता। पंचायत चुनाव की तिथि कभी भी हो सकती है घोषित। बीजेपी क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, मिल्कीपुर व बीकापुर में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक। पंचायत चुनाव को मिशन-2022 मानकर मेहनत करेंगे भाजपा कार्यकर्ता। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती, मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, राकेश पांडेय राना, अमरनाथ वर्मा, अजय तिवारी, शैलेंद्र सिंह,अखंड सिंह, प्रवीण तिवारी, राखी त्रिवेदी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल।