Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home राजनीति बहू अपर्णा का भाजपा प्रेम

बहू अपर्णा का भाजपा प्रेम

223

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं।2017 का चुनाव अपर्णा ने लखनऊ कैंट से लड़ा था, तब वह भाजपा की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं थीं। अपर्णा लगातार पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करती रहीं हैं।सपा संस्थापक मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।अपर्णा यादव मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा यादव ने 2017 का चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था, लेकिन वो हार गईं थीं।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दलबदल का सिलसिला जारी है।अभी इसी हफ्ते बीजेपी के 3 कैबिनेट मंत्री और कई विधायक पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।अब खबर यह आ रही है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज बीजेपी में शामिल होंगी।