Friday, January 16, 2026
Advertisement
Home राजनीति विश्वासघात का दूसरा नाम भाजपा:अखिलेश यादव

विश्वासघात का दूसरा नाम भाजपा:अखिलेश यादव

21
विश्वासघात का दूसरा नाम भाजपा:अखिलेश यादव
विश्वासघात का दूसरा नाम भाजपा:अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा विश्वासघात का दूसरा नाम बन गयी है।अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है झूठे वादे करती है। धोखा और छल भाजपा की फितरत है। भाजपा अपने संगी-साथियों को फ़ायदा पहुँचाने के चक्कर में काशी की दाल मंडी में हर घर-दुकानदार को दल रही है। भाजपा किसी के साथ न्याय नहीं कर सकती है, सब कुछ बर्बाद करने पर तुली है। भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। मनमानी पर उतारू है। भाजपा सरकार दुकानदारों पर अत्याचार कर रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। भाजपा की गलत नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं सब परेशान है। ये ज़ुल्म और अत्याचार जनता अब और नहीं सहेगी। भाजपा पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं है। सत्ता भी भाजपाइयों को सिर्फ पैसे कमाने के लिए ही चाहिए। भाजपा जाए तो हर इंसान चैन पाए। विश्वासघात का दूसरा नाम भाजपा:अखिलेश यादव

  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का एजेण्डा कम्युनल है। भाजपा जब घोषणापत्र के वादे को नहीं पूरा कर पाती है। राजनीतिक रूप से भाजपा कमजोर होती है तब और साम्प्रदायिक हो जाती है। भाजपा समाज को तोड़ने और नफरत की राजनीति करती है। उड़ीसा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे देश में भाजपा की पोल खुल रही है। भाजपा पूरी तरह एक्पोज हो जायेगी तो जनता दिल्ली की सत्ता से भाजपा को हटा देगी। भुवनेश्वर में आयोजित विजन इंडिया प्लान, डेवलमेंट, एसेन्ट कार्यक्रम के तहत होलिस्टिक हेल्थ द की टू नियो-इंडिया समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे अखिलेश यादव 17 जनवरी को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि है।

समाजवादी पार्टी पूरे देश और हर वर्ग को जोड़ने तथा विकास की राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी विजन की राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी चाहती है कि डिवीजन की राजनीति खत्म हो। सबको जोड़कर एक साथ लेकर चलने की राजनीति हो।भाजपा राजनीतिक दल नही है। वह खुद को प्रोफेशनल रूप से चलाती है। प्रोफेशनल राजनीति करती है। अब तो एजेन्सियां लगाकर दूसरे दलों का डाटा चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए डाटा के साथ उसी के तरीके की तैयारी करनी होगी और चुनाव लड़ना होगा।

उड़ीसा दौरे को लेकर अखिलश यादव ने कहा कि हम उड़ीसा में पीडीए का पेड़ लगाने आये है। पिछली बार मैं उड़ीसा में उपचुनाव में आया था। भगवान जगन्नाथजी का दर्शन करके गया था। एक साल के अन्दर तीसरी बार आया हूं। उड़ीसा में समाजवादियों का पुराना इतिहास रहा है। नेताजी मुलायम सिंह यादव, उड़ीसा के बड़े नेता रहे श्रद्धेय बीजू पटनायक और समाजवादी आन्दोलन के अन्य नेता साथ मिलकर बड़ी ताकत बने थे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश उड़ीसा में पीडीए को आगे बढ़ाने की है। हम उड़ीसा आते रहेंगे। उड़ीसा खनिज संसाधनों वाला राज्य है। संसाधनों का प्रयोग उड़ीसा की जनता के विकास के लिए होना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार संसाधनों का प्रयोग अपने लिए कर रही है। विश्वासघात का दूसरा नाम भाजपा:अखिलेश यादव