भाजपा हुई तानाशाह-अखिलेश यादव

105
भाजपा हुई तानाशाह-अखिलेश यादव
भाजपा हुई तानाशाह-अखिलेश यादव

भाजपा की तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ आज समाजवादियों ने सड़कों पर उतर कर मुकाबला किया। भाजपा सरकार के विरोध के बावजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सड़क पर उतर कर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,समाजवादी नेता भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा सरकार ने बीती रात से ही अखिलेश यादव को जयप्रकाश नारायण इंटर नेशनल सेंटर में स्थापित जयप्रकाश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोकने के लिए सारे अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाए। उसके बावजूद अखिलेश यादव रात में ही जेपी एनआईसी पहुंच गये। जयप्रकाश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण रोकने के लिए सरकार ने अखिलेश यादव के घर को चारों ओर से सील कर दिया। पार्टी कार्यालय एवं आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हजारों पुलिस कर्मियों का पहरा लगा दिया। पुलिस के हर हथकंडे के बाद भी अखिलेश यादव ने घर से निकल कर सड़क पर ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा हुई तानाशाह-अखिलेश यादव

    इस मौके पर उनके साथ नेता विरोधी दल विधान परिषद माता प्रसाद पाण्डेय, नेता विरोधी दल विधान परिषद लाल बिहारी यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी समेत अन्य नेताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सड़क पर ही मौजूद समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विनाशकारी सरकार है। इनके नेताओं के चेहरे के भाव विनाशकारी हैं। भाजपा सरकार हर अच्छे काम को बर्बाद कर रही है। भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है। संविधान और लोकतंत्र को कुचल रही है। समाजवादियों को समाजवादी महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान नहीं करने दे रही है।

  भाजपा सरकार जेपी एनआईसी में क्या छिपाना चाहती है? वहां क्यों नहीं जाने देना चाहती है? अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार साजिश और षडयंत्र करके जेपी एनआईसी को बेचना चाहती है। इसके पहले इस सरकार ने किसान बाजार और शापिंग काम्पलेक्स को बेच दिया। भाजपा के लोगों का देश की आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है, इसीलिए वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान का विरोध करते हैं।

    अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जेपी आंदोलन से निकले हुए हैं। उनके साथ काम किये हैं। वे देखे कि भाजपा सरकार लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर माल्यार्पण भी नहीं करने दे रही है। नीतीश कुमार जी के पास मौका है, वे भाजपा की तानाशाही सरकार से समर्थन वापस लेकर बाहर आ सकते हैं।अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि त्यौहार होने के बाद भी वे आज सड़क पर उतरकर संघर्ष में शामिल हुए। भाजपा सरकार उन्हें रोकना चाहती थी लेकिन समाजवादियों को सड़क पर उतरने से नहीं रोक सकती है। समाजवादी लोग हर समय संघर्ष के लिए तैयार रहते हैं। आज अगर लोग त्योहार नहीं मना पा रहे हैं पूजा नहीं कर पा रहे है तो उसकी दोषी खुद मुख्यमंत्री जी हैं। सारा पाप इन्ही को पड़ेगा। भाजपा सरकार के रवैये और कार्यप्रणाली से प्रदेश की जनता बहुत नाराज है।  

    इस अवसर पर आरके चौधरी एवं वीरेन्द्र सिंह सांसद, रविदास मेहरोत्रा विधायक, हसन रूमी विधायक, अनिल वर्मा विधायक, आशुतोष सिन्हा एमएलसी, वंदना मिश्रा पूर्व मेयर प्रत्याशी, मीरा वर्धन, विशाल वर्मा, जूही सिंह, नेहा यादव, पूजा शुक्ला, अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, संतोष यादव सनी, उदयवीर सिंह, डॉ0 राजपाल कश्यप, रामवृक्ष यादव, सिद्धार्थ सिंह, नाहिद लारी खान, अरविन्द गिरि, विनीत कुशवाहा, सिकन्दर यादव, राम करन निर्मल, अनीस राजा, डॉ0 इमरान, अभिषेक यादव, मणेन्द्र मिश्र, फाकिर सिद्दीकी, जयसिंह जयंत, शकील नदवी, विकास यादव, संजय सविता विद्यार्थी, फखरूल हसन चांद, नवीन धवन बंटी, अनुराग मिश्र, राजेश यादव, सुशील दीक्षित, कामरान बेग, मोहम्मद एबाद, सतीश निगम, वंदना चतुर्वेदी, अनिल वर्मा, व्यासजी गोंड, एसके राय, अमर जीत यादव, इरशाद अहमद गुड्डू, अदनान चौधरी, राजबाला रावत, सरवर आलम, धीरज यादव एडवोकेट, मोहसिन चौधरी, मंजीत, दिलीप कमलापुरी, लता जायसवार, शबनम खान, यशवर्धन सिंह, ब्रजेश सिंह बैचलर, अरविन्द यादव, राजा मान सिंह, शोभित वर्मा, अमर यादव, के.के. श्रीवास्तव, कांची सिंह, मिष्ठी खरे, शिला यादव, अनिल यादव मास्टर, शिवम सिंह, अनिल यादव, आदर्श सिंह, अवधेश यादव, समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा हुई तानाशाह-अखिलेश यादव