Tuesday, January 27, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार ने बिछाया जाल-ब्रजेश पाठक

भाजपा सरकार ने बिछाया जाल-ब्रजेश पाठक

287
भाजपा सरकार ने बिछाया जाल-ब्रजेश पाठक
भाजपा सरकार ने बिछाया जाल-ब्रजेश पाठक

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने झांसी में वॉलेटिंयर सम्मेलन तथा लखनऊ में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा, बसपा की सरकार के समय उत्तर प्रदेश में गड्ढे वाली सड़के थी। वहीं भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अपहरण, लूट, व्यापारियों से चौथ बसूली से जनता त्रस्त थी। बेटी जब तक घर नही पहुंचती थी, तब तक पूरा परिवार डरा हुआ रहता था। लेकिन आज भाजपा सरकार में बेटी भयमुक्त होकर कहीं भी आ जा सकती है। भाजपा सरकार ने बिछाया जाल-ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2014 से पहले पाकिस्तान के आतंकवादी आकर देश में कहीं भी धमाका करके आराम से चले जाते थे। मोदी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति से आतंकवादियों को पाकिस्तान के अंदर घुसकर ठिकाने लगाने का काम किया गया। आज देश में कहीं कोई धमाका करने की हिम्मत नहीं करता है। यह मोदी जी के नेतृत्व में बदले हुए भारत की धमक है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को आज भी याद है कि कैसे पाकिस्तान सम्मान के साथ अभिनंदन का अभिनंदन करते हुए भारत लेकर आया था।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किए। कॉमनवेल्थ गेम्स में भी घोटाला किया। कांग्रेस के मंत्री भ्रष्टाचार में जेल गए। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का किसी पर कोई आरोप नहीं है। कांग्रेस ने वोट के लिए गरीबी हटाओ का नारा दिया और जबकि भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी से गरीबों का हक ही खा गए। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब को पक्का घर, नल से जल, इलाज की मुफ्त सुविधा, मुफ्त राशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को मजबूत करने का काम किया है। भाजपा सरकार ने बिछाया जाल-ब्रजेश पाठक