

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। भाजपा बेईमान और धोखेबाज पार्टी है। चुनाव में बेईमानी करती है। निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराने की होती है। निर्वाचन आयोग को ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। अपराधी खुलेआम घटनाएं कर रहे है। दिन दहाड़े हत्यायें हो रही है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण है। उपमुख्यमंत्री निर्दोशों पर फर्जी केस लगवाकर प्रताड़ित करा रहे है। भाजपा सरकार की जुल्म ज्यादती के खिलाफ समाजवादी पार्टी हर स्तर पर लड़ रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा की ज्यादती और जुल्म के खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज उठाती है। पीड़ितों की मदद करती है। समाजवादी पार्टी प्रदेश की पीड़ित, दुखी जनता, किसान, नौजवान, पीडीए के साथ है। भाजपा पीडीए के साथ भेदभाव कर रही है। भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। समाजवादी पार्टी पीडीए को न्याय और सामाजिक न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। पीडीए की एकता से भाजपा घबराई हुई है। पीडीए की लड़ाई को मजबूत करके और ताकत देना है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल-अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा ही केन्द्र सरकार ने 11 साल और प्रदेश सरकार ने आठ साल में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। भाजपा ने समाज में नफरत फैलाया। भेदभाव किया। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया। अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। सरकारी सम्पत्तियों को निजी हाथों को बेच दिया। महंगाई बढ़ा दी। जनता से किया वादा पूरा नहीं किया। किसानों, नौजवानों से झूठ बोला। विपक्षी दलों के नेताओं को झूठे और फर्जी मुकदमों में फंसा कर प्रताड़ित किया।इस सरकार में भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकार्ड टूट गये। जल जीवन मिशन भााजपा की लूट का मिशन बन गया। जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियां भाजपा के भ्रष्टाचार का भार नहीं शह पा रही है। पानी की टंकियां भरभरा कर गिर रही है। सरकार को बताना चाहिए की पानी की टंकियां लगातार क्यों गिर रही है। प्रधानमंत्री जी के गोद लिए गांवों का कोई विकास नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री जी का गांवों में कोई कार्य नहीं कराया। उन्हें बर्बाद होने दिया। इसी तरह से भाजपा सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया। गर्मी के मौसम में प्रदेश में बिजली की मांग 32 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। गांवों को बिजली नहीं मिल रही है। शहरों में अघोषित कटौती हो रही है। लोग बिजली पानी के संकट से जूझ रहे है। जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया। समाजवादी सरकार के दौरान में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कई पावर प्लांट लगवाए। प्रदेश के पांच शहरों में मेट्रो रेल लाने का काम किया लेकिन भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में किये गये विकास कार्यों को रोक दिया।
अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार से बेहद नाराज है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। इस अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, सांसद नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक शाहिर मंजूर, पूर्व मंत्री एवं विधायक राममूर्ति वर्मा, विधायक अतुल प्रधान, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, विधायक आशु मलिक, समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल-अखिलेश यादव