महाकुंभ आयोजन में भाजपा सरकार फेल-अखिलेश यादव

29
महाकुंभ आयोजन में भाजपा सरकार फेल-अखिलेश यादव
महाकुंभ आयोजन में भाजपा सरकार फेल-अखिलेश यादव
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार महाकुंभ आयोजन में भी फेल हो गयी है। यातायात व्यवस्था करने में फेल हो गयी। सफाई और पानी की गुणवत्ता में फेल हो गयी। संगम में पानी की गुणवत्ता को लेकर केन्द्र और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आपस में लड़ रहे हैं। भाजपा दस साल से सरकार में है। गंगा मां की सफाई के लिए बड़े-बड़े दावे किए लेकिन साफ नहीं कर पाये। महाकुंभ में भगदड़ के दौरान जिन लोगों की मौत हुई, भाजपा सरकार उनकी सही संख्या नहीं बता पायी। भगदड़ में मृतक परिवारों और घायलों की मदद नहीं की। तमाम श्रद्धालुओं की आने जाने के दौरान दुर्घटनाओं में मौत हो गयी। इस सरकार ने उनकी भी मदद नहीं की। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार डबल ब्लंडर सरकार है। सरकार ने महाकुंभ के आयोजन के पूरी तरह से फेल हुई है। इसमें महा घपला भी किया है। मां गंगा की सफाई का दावा करने वाले लोग पूरा बजट साफ कर गये। सड़कों के गड्ढ़ों को भरने के नाम पर सब रूपया अपनी जेब में रख लिया। भाजपा सरकार भ्रष्ट और बेईमान सरकार है। महाकुंभ आयोजन में भाजपा सरकार फेल-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कन्नौज में एक मंदिर में गया था, मेरे वहां से जाने के बाद भाजपा के लोगों ने मंदिर को गंगा जल से धोया था। मुख्यमंत्री आवास में कई मुख्यमंत्री रहे। आये,गए लेकिन किसी ने उसे गंगा जल से नहीं धुलवाया था लेकिन मेरे मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद भाजपा के लोगों ने मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धुलवाया। महाकुंभ में मैने गंगा जी में स्नान कर लिए भाजपा के लोग बताएं कि मां गंगा को किससे और कैसे धोएंगे। यह लड़ाई बड़ी है। भाजपा पीडीए की उपेक्षा करती है। भाजपा सरकार ने पिछले नौ बजट में पीडीए को कुछ नहीं दिया है। बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से पीडीए को हक और सम्मान दिया है। आरक्षण दिया है। भाजपा उस आरक्षण को छीन रही है। विश्वविद्यालयों में कहीं भी पीडीए नहीं दिखाई दे रहा है। भाजपा पीडीए के साथ भेदभाव कर रही है। कानपुर में विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में पीडीए वाइस चांसलर का कोई व्यक्ति पोस्ट नही है। संस्थाओं के शीर्ष पदों को छोड़िये उनके नीचे नौकरियों और अन्य पदों पर भी पीडीए परिवार को हिस्सा नहीं मिला है। पीडीए के लोगों ने इस बार भाजपा को रिकॉर्ड वोटों और सीटों से हराने का मन बना लिया है। उपचुनाव में भाजपा ने जो चार सौ बीसी की है वह 2027 के विधानसभा के आम चुनाव में नहीं चलेगी। 2027 में भाजपा बहुत बुरी तरह से हारेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

महाकुंभ आस्था का प्रतीक है। यह आम जनता का आयोजन है। भाजपा सरकार आयोजन में फेल हो गयी। हर तरफ अव्यवस्था रही। उससे ध्यान हटाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा में उर्दू भाषा पर सवाल उठाया। मुख्यमंत्री जी को उर्दू भाषा के बारे में कुछ नहीं पता है। उन्हें पता ही नहीं कि उर्दू भारतीय भाषा है, उर्दू यहीं पली बढ़ी और यही उसका विकास हुआ। मुख्यमंत्री जी ने उर्दू के बारे जो बात सदन में बोला उस बात को रोकने के बजाय अगर स्पीकर महोदय मुस्कुरा रहे हों, तो इससे बड़ी लोकतंत्र की हत्या कुछ नहीं हो सकती है। स्पीकर साहब की जिम्मेदारी बनती है कि अगर मुख्यमंत्री कुछ गलत बोले तो रोंके।अखिलेश यादव ने कहा कि उर्दू तहजीब की भाषा है। उर्दू बहुत कुछ सिखाती है। बोलचाल और भाषा में उर्दू के तमाम शब्द है। भाषा वही अच्छी होती है, जो स्वयं में और शब्दों में समाहित कर ले। जब भाषा बहती है, शब्द इधर से उधर आते जाते हैं तो भाषा और मजबूत होती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी और व्यापार तबाह हो रहा है। कानपुर के लोगों और व्यापारियों ने अपनी मेहनत से व्यापार में एक स्थान बनाया लेकिन दस साल की भाजपा सरकार में कानपुर के लोगों ने सब कुछ देख लिया। भाजपा की सरकार, सांसद, विधायक और स्पीकर भी देख लिया। कई और भी पद देख लिया। कानपुर में गंगा जी की हालत वैसी ही है, सफाई नहीं हुई। भाजपा सरकार किसी संस्था को नहीं मानती है। गंगा जी के जल की गुणवत्ता को लेकर प्रदेश और केन्द्र सरकार की संस्थाओं में झगड़ा है।हम लोग चाहते है कि कानपुर के उद्योगधंधे, कारखाने चलें। जो नाम और प्रतिष्ठा पहले कभी कानपुर की थी फिर वही हो। कानपुर लोगों को नौकरी, रोजगार देता था। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाता था। आज भाजपा सरकार कानपुर को नज़र अंदाज कर रही है। इस बजट से भी कानपुर और प्रदेशवासियों को मायूसी आयी है, भाजपा सरकार ने कानपुर की उपेक्षा की। कानपुर को कुछ नहीं दिया।     महाकुंभ आयोजन में भाजपा सरकार फेल-अखिलेश यादव