Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा के पास विकास का रोड मैप नहीं

भाजपा के पास विकास का रोड मैप नहीं

180
भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव
भाजपा लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करती-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा के पांचवे चरण में 20 मई 2024 को होने वाले मतदान में मतदाताओं से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले चार चरणों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। आगे भी समाजवादी पार्टी पीडीए इंडिया गठबंधन की भारी जीत होने जा रही है। भाजपा समाज में नफरत फैलाती है। भेदभाव करती है। भाजपा बांटने की राजनीति करती है। भाजपा की गलत नीतियों से आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता परेशान है। युवा बेरोजगार है। लोगों के सामने परिवार के पालन करने का संकट है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई और दवा, इलाज का संकट है। भाजपा ने दस साल की सरकार में लोगों के सामने संकट पैदा किया। आज हर वर्ग परेशान है। भाजपा ने विकास को रोका है। समाजवादी सरकारों में हुए विकास कार्यों को बर्बाद किया। भाजपा के पास विकास का रोड मैप नहीं

समाजवादी सरकार में प्रदेश के सभी स्तर पर विकास के बहुत सारे कार्य हुए। समाजवादी सरकार में छात्र-छात्राओं के लैपटॉप बांटे गए, छात्राओं को कन्या विद्याधन दिया गया और किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी गई। महिला अपराध रोकने के लिए 1090 वूमेन पावर सेवा, मरीजों के लिए 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा और अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 पुलिस सेवा शुरू की गई थी। शानदार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया। जिस पर सेना के युद्धक और मालवाहक विमान हरक्यूलिस उतर सका। राजधानी में मेट्रो ट्रेन अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम इकाना, गोमती रिवरफ्रंट के अलावा समाजवादी सरकार में एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क बना। पराग और अमूल का दुग्ध प्लांट लगा।

भाजपा के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार किया। बजट को लूटा है। कहने को भाजपा की डबल और ट्रिपल इंजन सरकार है लेकिन इन सबने बजट का बंदर बांट किया। भाजपा ने हर स्तर पर लूट मचाई है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज जनता के पास एक बार फिर मौका आया है जब वह अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकती है। उसका एक वोट भाजपा की मनमानी पर चोट कर सकता है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ वोट कर समाज को जोड़ने, एकता भाईचारे, विकास, किसानों, नौजवानों, गरीबों के पक्ष में फैसले के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताएं। भाजपा के पास विकास का रोड मैप नहीं