सामाजिक न्याय के पुरोधा श्रद्धेय बी.पी.मण्डल की जयंती

43
सामाजिक न्याय के पुरोधा श्रद्धेय बी.पी.मण्डल की जयंती
सामाजिक न्याय के पुरोधा श्रद्धेय बी.पी.मण्डल की जयंती

सपा जिला कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा श्रद्धेय बी0पी0 मण्डल की जयंती मनाई गयी।साम्प्रदायिक ताकतों से ग्रसित भाजपा ने केन्द्र सरकार से अपना समर्थना वापस ले लिया। सामाजिक न्याय के पुरोधा श्रद्धेय बी.पी.मण्डल की जयंती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सामाजिक न्याय के पुरोधा श्रद्धेय बी0पी0 मण्डल की जयंती पार्टी के जिला कार्यालय 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर मनाई गयी। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धेय बी0पी0 मण्डल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं जिला निर्वाचन प्रभारी टी0बी0 सिंह ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने बताया कि समाज के पिछड़े, शोषित, कमजोर, निर्बल वर्ग के हितों के संरक्षण हेतु बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन सांसद श्रद्धेय बी0पी0 मण्डल की अध्यक्षता में मण्डल कमीशान का गठन किया गया था। तत्कालीन परिस्थितियों में दबे-कुचले, पिछड़े समाज के उत्थान के लिए मण्डल कमीशन की रिपोर्ट लागू करना आसान नहीं था, ऐसे समय में तत्कालीन प्रधानमंत्री वी0पी0 सिंह की सरकार में श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी के अथक प्रयासों से कमीशन की सिफारिशें लागू हो सकी थीं। इस जनहितकारी कदम की कीमत बी0पी0 सिंह को अपनी सरकार गंवा कर चुकानी पड़ी। क्योंकि साम्प्रदायिक ताकतों से ग्रसित भाजपा ने केन्द्र सरकार से अपना समर्थना वापस ले लिया।

मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सी0एल0 वर्मा, फिदा हुसैन अंसारी, प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, छात्र सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव, धारा सिंह यादव, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी शशिलेन्द्र यादव, शैलेन्द्र सिंह, रामलखन टेनी, जोन प्रभारी मनीष यादव, विजयश्री गौतम, अमित यादव, शिवम यादव ‘गोलू’ के साथ सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सामाजिक न्याय के पुरोधा श्रद्धेय बी.पी.मण्डल की जयंती