Friday, March 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ बायोगैस से दूर हो सकती है एलपीजी गैस की समस्या: कलीम भारतीय

बायोगैस से दूर हो सकती है एलपीजी गैस की समस्या: कलीम भारतीय

25
बायोगैस से दूर हो सकती है एलपीजी गैस की समस्या: कलीम भारतीय
बायोगैस से दूर हो सकती है एलपीजी गैस की समस्या: कलीम भारतीय

त्रिनाथ.के.शर्मा

लखनऊ। पिछले कुछ समय से जिस तरह से एलपीजी गैस को लेकर मारामारी मची हुई है और लोग परेशान हैं और गैस के लिए कयी घंटे लाइन में खड़े होकर गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं ऐसे में भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार को लोगों को राहत देने और समस्या से हमेशा के लिए निजात दिलाने के लिए गौशालाओ मैं बायोगैस का प्लांट लगवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। उक्त बात अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने कही।


कलीम भारतीय ने कहा कि शुद्धता के साथ साथ देशी व्यवस्था से ही हम समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं, उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भारत में रसोई गैस की दिक्कत को खत्म करने के लिए गौशालाओं में एकत्र गोबर से बायोगैस का प्लांट बना करके भारत में गैस की समस्या का समाधान करने का यह सुनहरा अवसर है ,इस व्यवस्था के चालू होने से हम किसी भी देश पर निर्भर नहीं रहेंगे। आज ईरान अमेरिका इजरायल की जंग में भारत में गैस की कीलत की वजह से भारत की जनता परेशान है गैस नहीं मिल रही है लोग ब्लैक में भी गैस खरीदना चाहते हैं लेकिन गैस उपलब्ध नहीं है।


कलीम भारतीय ने कहा है अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ ने अभियान चलाया है गाय के गोबर गोमूत्र से रोजगार का जरिया बनाया जाए जिससे गौ माता को भरपेट भोजन मिले साथ ही गौ हत्या बंद हो। ग्रामीण स्तर पर चल रही सभी गौशालाओं में भारत सरकार व प्रदेश सरकार को चाहिए कि गौशालाओं में गाय के गोबर से अनेक उपयोगी चीजें बनवाकर ग्रामीण स्तर के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है और दूसरे देशों पर निर्भरता भी कम होगी। श्री भारतीय ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए गोबर निर्यात बंद करके अपने देश में ही गोबर का इस्तेमाल किया जाए जिससे गैस की समस्या हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो। बायोगैस का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए और युवाओं को रोजगार के साथ ही आत्मनिर्भर बना कर रोजगार के अवसर बनाएं जाएं जिससे युवाओं के साथ साथ देशी में आत्मनिर्भर बनेगा।