
भव्य होगा अटल जयन्ती समारोह। अटल गीत गंगा में युग कवि कुमार विश्वास का एकल काव्य पाठ,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह। मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आहूत, जिम्मेदारियां तय। भव्य होगा अटल जयन्ती समारोह-ब्रजेश पाठक
लखनऊ। हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धेय पं. अटल बिहारी बाजपेयी फाउंडेशन द्वारा उनकी जन्म जयन्ती की पूर्व संध्या पर अटल गीत गंगा का आयोजन किया जा रहा है। 24 दिसंबर को केजीएमयू स्थित अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा। बुधवार को राजभवन कॉलोनी में इस भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
अटल बिहारी वाजपेयी अपने पूरे जीवन अविवाहित रहे। उन्होंने लम्बे समय से दोस्त राजकुमारी कौल और बी.एन.कौल की बेटी नमिता भट्टाचार्य को उन्होंने दत्तक पुत्री के रूप में स्वीकार किया। राजकुमारी कौल की मृत्यु वर्ष 2014 में हो चुकी है। अटल जी के साथ नमिता और उनके पति रंजन भट्टाचार्य रहते थे। वह हिन्दी में लिखते हुए एक प्रसिद्ध कवि थे। उनके प्रकाशित कार्यों में कैदी कविराई कुण्डलियां शामिल हैं, जो 1975-77 आपातकाल के दौरान कैद किए गए कविताओं का संग्रह था और अमर आग है। अपनी कविता के सम्बन्ध में उन्होंने लिखा,”मेरी कविता युद्ध की घोषणा है, हारने के लिए एक निर्वासन नहीं है। यह हारने वाले सैनिक की निराशा की ड्रमबीट नहीं है, लेकिन युद्ध योद्धा की जीत होगी। यह निराशा की इच्छा नहीं है लेकिन जीत का हलचल चिल्लाओ।”अटल जी ने किशोर वय में ही एक अद्भुत कविता लिखी थी -”हिन्दू तन-मन हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय”, जिससे यह पता चलता है कि बचपन से ही उनका रुझान देश हित की तरफ था।
फाउंडेशन के अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि काव्य पाठ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, अटलजी के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई है। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विशिष्ट अतिथिगण प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जयन्ती समारोह को लेकर फाउंडेशन की कार्यकारिणी की जिम्मेदारियां तय की गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आहूत बैठक में समाजसेवी अशोक मोतियानी, लाल बहादुर राय, सतीश पांडेय, प्रभुनाथ राय,सुशील कुमार दुबे,रमेश तूफानी,अजय त्रिपाठी,आनंद पाण्डेय, उमाशंकर दुबे,सूर्य कुमार शुक्ला,वीडी मिश्रा,अंजनी कुमार शुक्ला,सुशील कुमार बच्चा, वेद प्रकाश राय,अनुराग मिश्रा,आरडी द्विवेदी आदि मौजूद रहे। भव्य होगा अटल जयन्ती समारोह-ब्रजेश पाठक