Tuesday, April 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश हैंड पंप से पानी भरने परआशा बहू ने गंदी गंदी गालियां दी

हैंड पंप से पानी भरने परआशा बहू ने गंदी गंदी गालियां दी

205

लखनऊ। मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैंड पंप से पानी भरने को लेकर गांव की ही आशा बहू ने गंदी गंदी गालियां देते हुए मारपीट करते हुए मासूम पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है।

क्षेत्र के गौंदा मोअज्जम नगर निवासी कमला देवी पत्नी पप्पू ने मलिहाबाद पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को उसकी पुत्री नीतू अपने भैंस को सरकारी हैंड पम्प पर पानी पिला रही थी। गांव की आशा बहू मालती पत्नी ओमप्रकाश ने नीतू को गंदी गंदी गालियां देने लगी।उस समय नीतू के माता पिता खेत गए हुए थे। खेत से वापस आने पर नीतू ने सारी बातें माता-पिता को बताई तब नीतू की मां कमला देवी ने आशा बहू के घर जाकर गालियां देने का विरोध किया तो आशा बहू मालती व उसका पति ओमप्रकाश व उसकी पुत्रियां मोहिनी, सोहनी ने एक राय होकर कमला देवी के बाल पकड़कर वहीं पर गिरा दिया।

उसके साथ मारपीट की जिससे उसके काफी चोटे आ गई इससे भी जब उन लोगों का जी नहीं भरा तो आशा बहू के घर में किराने की दुकान मैं जो ब्लैक में पेट्रोल बेचने का कारोबार करती है पेट्रोल की बोतल उठाकर उसकी मासूम पुत्री पर छिड़कते हुए जान से मारने की नीयत से आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन मोहल्ले व राहगीरों ने बीच बचाव करते हुए बचा लिया। जिसकी शिकायत शनिवार को कमला देवी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।