Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश निःशुल्क प्रशिक्षण में प्रवेश 20मार्च तक करें आवेदन

निःशुल्क प्रशिक्षण में प्रवेश 20मार्च तक करें आवेदन

201

लखनऊ – सहायक निदेशक सेवायोजन लखनऊ मंडल लखनऊ ने बताया है कि अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के अभ्यर्थियों हेतु एक अप्रैल, 2021 से प्रारंभ होने वाले एक वर्षीय निःशुल्क प्रशिक्षण में प्रवेश करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थीगण इस कार्यालय के कमरा नंबर 08 में अपना आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 01.03.2021 से दिनांक 20.03.2021 के बीच (अवकाश के दिनों को छोड़कर) जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारुप कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है।


उक्त अभ्यार्थियों के न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटर पास (हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ) तथा आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उक्त केंद्र में अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी वर्ग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 23.03.021 को प्रातः 11ः00 बजे तथा अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 24.03.2021 को प्रातः 11ः00 बजे से होगा। अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यताओं, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा अपनी एक फोटो अवश्य लगाएं। इस कार्य हेतु अभ्यर्थी को कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।