Monday, April 6, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या अनिता यादव ने सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के दिए निर्देश

अनिता यादव ने सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के दिए निर्देश

261

अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव द्वारा वित्तीय समावेशन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम.ई.जी.पीध्के.वी.आई.वीध्के.वी.आइ.सी तथा अन्य सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक की गई! बैठक में सभी जन-लाभ की योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी,एल.डी.एम नाबार्ड, उप श्रम आयुक्त स्वरोजगार, परियोजना अधिकारी डूडा, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केंद्र, जिला ग्रामोदय अधिकारी, ग्रामीण जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा व अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।