Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू

पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू

190
पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू
पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू

पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू

मलिहाबाद,लखनऊ प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप तहसील क्षेत्र के पशु को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य को लेकर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस मिश्र के निर्देशन में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। सोमवार को विकासखंड मलिहाबाद के अंतर्गत ग्राम सभा गोसवा कैथुलिया मोहम्मद नगर ताल्लुकेदारी माधवपुर दौलतपुर में गौवंशो को खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू किया गया टीकाकरण अभियान के पहले दिन लगभग 700 जानवरों का टीकाकरण किया गया।

यह ही पढ़ें- गौरैया संरक्षण पर चर्चा

रहीमाबाद क्षेत्र में डॉक्टर विनीत कुमार के निर्देशन में पशु आश्रय केंद्रों पर टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में अमान रहमान वंदना जितेंद्र सतीश मिश्रा धर्मेंद्र रामपाल सहित अन्य कर्मचारियों ने टीकाकरण किया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राम सागर मिश्रा ने बताया सरकार द्वारा संचालित इस टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सभी जानवरों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाएगा साथ ही पशुपालकों को इन बीमारियों से संबंधित जागरूक भी किया जाएगा।

पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू