अंचिता शेउली ने प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमण्डल खेल-2022 में वेटलिफ्टर अंचिता शेउली को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दीअंचिता शेउली ने बेहतरीन प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंग्लैण्ड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमण्डल खेल-2022 में वेटलिफ्टर अंचिता शेउली को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि अंचिता शेउली ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है। इस उपलब्धि से युवा पीढ़ी को निश्चित तौर पर प्रेरणा मिलेगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में तीसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा। वेटलिफ्टर अंचिता शेउली ने देश ने नाम तीसरा गोल्ड कर दिया। इसी के साथ भारत के स्वर्ण पदक की संख्या 3 हो गई है। भारते के लिए तीनों गोल्ड वेटलिफ्टिंग खेमे से आए हैं।गोल्ड जीतने के बाद अंचिता शेउली ने कहा कि मेरा यह मेडल मेरे भाई को समर्पित है,इसके अलावा उन्होंने अपने कोच की भी तारीफ की। इसकी वजह खास है, अंचित के पिता मजबूरी करके घर चलाते थे। 2013 में उनकी मौत हो गई। ऐसे में परिवार पर घर चलाने की चुनौती थी।इसके बाद उनके भाई आलोक ने घर चलाने के लिए वेटलिफ्टिंग छोड़ दी और अंचित को सहारा दिया। आज इस 20 साल के खिलाड़ी ने बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार को खुश होने का मौका दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button