योगी का जनता दरबार में पहुंचे अमनमणि त्रिपाठी


सीएम योगी से जनता दरबार में मिले पूर्व विधायक अमनमणि।बोले आप आदेश देंगे तो 18 साल से जेल में बंद माता-पिता छूट जाएंगे।

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इस कार्यक्रम में फरियाद लेकर नौतनवां के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी भी पहुंचे। उन्होंने सीएम को एक पत्र लिखकर अपने पिता अमर मणि त्रिपाठी और मां मधुमणि त्रिपाठी को रिहा करने की अपील की।


अमन मणि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा, सरकार द्वारा कुशल आचरण वाले कैदियों की सजा माफ की जा रही है। मेरे पिता और माता दोनों अब तक 18 साल की सजा काट चुके हैं। ऐसे में उनकी क्षमा याचना का पत्र लंबे समय से विचाराधीन है। अमन मणि ने सीएम योगी से कहा, आप अगर आदेश दे देंगे तो मेरे माता और पिता की सजा माफ कर उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button