Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मेरठ मार्गों के लिए धनराशि का आवंटन

मेरठ मार्गों के लिए धनराशि का आवंटन

207

राज्य सड़क निधि से जनपद मेरठ के 4 मार्गों के लिए रु०17 करोड़ 92 लाख 41 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन ।

लखनऊ। केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से जनपद मेरठ के 4 मार्गों के कार्यों हेतु रु० 61करोड़ 71 लाख 85 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ चालू वित्त वर्ष में राज्य सड़क निधि से रू०17करोड़92 लाख41 हजार की धनराशि अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इन चार कार्यों में जनपद मेरठ में हस्तिनापुर से सैफपुर करमचंदपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, मवाना जयसिंहपुर मिर्जापुर मार्ग से माता भद्रकाली मंदिर मार्ग का निर्माण का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, मवाना जयसिंहपुर मिर्जापुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा नयागांव मखदुमपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जायेगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों को निर्धारित एवं अनुमोदित मानकों में विशिष्टियो के अनुरूप संपादित कराया जाए ताकि
उच्चगुणवत्ता सुनिश्चित हो सके