Sunday, May 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं-अजय यादव

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं-अजय यादव

242

लखनऊ – उ.प्र.अपना व्यापार मँडल के प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि न्यू हैदरगंज एवँ कैम्पवेल रोड अपना व्यापार मँडल की इकाई का आज गठन सुन्दर मैरिज हाल मे किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सँस्थापक शिव बहादुर पटेल, मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि आदर्श पटेल तथा कार्यक्रम का सँचालन प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

जो भी अथिकारी चाहे नगर निगम हो,बिजली विभाग हो,या सेल टैक्स हो अगर उत्पीड़न करता है उसके खिलाफ सँघर्ष करने का काम करेगा।इस अवसर पर प्रवक्ता अजय यादव ने कहा कि लगातार नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जो सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है अपना व्यापार मँडल उसका कडा विरोध करता है। बिजली विभाग के अधिकारी भी उत्पीडनात्म कार्यवाही का काम कर रहे हैं।अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो जल्द ही सँगठन द्वारा बडा प्रदर्शन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ किया जायेगा।

इस अवसर पर न्यू हैदरगँज इकाई मे अध्यक्ष आशुतोष मिस्रा ,महामंत्री सुजीत यादव, कोषाध्यक्ष अनिल चौहान,उपाध्यक्ष ऋषि सोनी, सचिव अमित चौरसिया, राहुल मिस्रा,इश्तिहार खाँ,आकाश,निजाम,सँगठनमँत्री दानिश,प्रचार मँत्री चन्द्रिका लोधी बनाया गया और कैम्पवेल रोड अपना व्यापार मँडल इकाई मे सँयोजक/सँरक्षक अरशद लतीफ , अध्यक्ष अब्दुल हमीद(कल्लू भाई),महामंत्री आसिफ खान, मो.जावेद उपाध्यक्ष शुएब शेख,रवि श्रीवास्तव, सचिव अतीक अहमद, मो.कामिल, हसीब खान, सँगठन मँत्री मो.अतीक, प्रचार मँत्री, मो.जाबिर, मो.मोईन, नफीस सिद्दीकी को बनाया गया।इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सँगठन के शिव बहादुर पटेल, अनिल वर्मा, आदर्श पटेल, अजय यादव, महेश वर्मा,राहुल यादव, अवधेश यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।