Saturday, February 28, 2026
Advertisement
Home राजनीति अदिति एवं बंदना सिंह अब खिलायेंगी फूल

अदिति एवं बंदना सिंह अब खिलायेंगी फूल

282

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष राज्य मुख्यालय में रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह एवं आजमगढ़ की सगड़ी सीट से बसपा की विधायक बंदना सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दोनों महिला विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। दोनो ही विधायक परिश्रमी हैं और अपने-अपने क्षेत्र में गरीबों, वंचितों, शोषितों के उत्थान व विकास के लिए लगातार काम कर रही है। अपने इन्हीं जनसेवा के कार्यों से क्षेत्र में लोकप्रिय भी हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में लोकप्रिय दोनों महिला विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं।


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर राष्ट्रवाद को मजबूत करने के लिए दोनों महिला विधायक ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को लाभ पहुंचा रही है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अपने जनसेवा के कार्यों व प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के संकल्प के साथ प्रंचड बहुमत के साथ प्रदेश में जीत दर्ज करेगी।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक अदिति सिंह और बंदना सिंह का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त किया कि दोनों के भाजपा में शामिल होने से उस क्षेत्र में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।